{"_id":"67a7a821caff938db00caab4","slug":"crime-news-in-district-khatima-news-c-236-1-ktm1001-107933-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के घर से नौ तोला सोना चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के घर से नौ तोला सोना चोरी
Sun, 09 Feb 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। अमाऊं क्षेत्र में बिहार पुलिस से सेवानिवृत्त एक इंस्पेक्टर के घर में चोरों ने आलमारी का लॉकर तोड़कर नौ तोला सोना और हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
सेक्टर छह निवासी मिलाप सिंह बिष्ट बिहार पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं। शुक्रवार शाम को उनके पड़ोस से बरात हल्द्वानी जा रही थी। उस समय उनकी बहू नीमा बिष्ट दुकान में सामान लेने गई थी। घर पर मिलाप सिंह और उनका पांच वर्षीय पोता था। बरात से ढोल नगाड़ों की आवाज आने पर उनका पोता बाहर चला गया। उसके पीछे-पीछे मिलाप सिंह भी चले गए। कुछ देर जब उनकी बहू दुकान से लौटकर आई थी, तो भीतर अलमारी का लॉकर टूटा देख उसके होश उड़ गए। आलमारी से जेवरात और नकदी गायब थी। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। बहू नीमा ने बताया कि उनके पति मोहन सिंह बिष्ट ड्यूटी पर और पुत्री ट्यूशन गई थी।
जल्दबाज में दरवाजा खुला ही रह गया। इसी बीच चोरों ने उनकी आलमारी का लॉकर तोड़कर नौ तोला सोने के जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी कर ली। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन बोरा ने क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की।