{"_id":"627ebaf3c3fa4b572a640a2d","slug":"crime-khatima-news-hld462541026","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मंदीप सिंह (फाइल फोटो)। संवाद
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जग्गी फार्म पुरनापुर निवासी मंदीप सिंह (30) पुत्र बलदेव सिंह बृहस्पतिवार की देर रात मझोला से अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। टेड़ाघाट के पास वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल युवक को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।
शुक्रवार को एसआई विजय सिंह बोहरा ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी जसवीर कौर, बेटी मनीत कौर व बेटा नवतेज एवं माता को रोता-बिलखता छोड़ गया। परिजनों ने बताया कि मृतक ड्राइवर था जो किसी कार्य से मझोला गया हुआ था। मृतक के बड़े भाई कुलदीप सिंह की भी पूर्व में मौत हो चुकी है। दो बहनों का विवाह हो चुका है। युवक की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।