फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Crime
मृतक बलदेव सिंह(फाइल फोटो) - फोटो : KHATIMA
खटीमा। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव का परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पीलीभीत रोड मंडी समिति स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती सड़ासड़िया फुलैया निवासी बलदेव सिंह (45) पुत्र प्यारा सिंह को नशा मुक्ति केंद्र संचालक शनिवार की तड़के उप जिला चिकित्सालय लेकर आया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों के आने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी कुलविंदर कौर ने बताया कि उसका पति नशे का आदी था। इस पर गत चार मई को पीलीभीत रोड स्थित मंडी समिति के पास नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

एक दिन पहले पत्नी को मिलने नहीं दिया था
मृतक बलदेव की भांजी सर्वजीत कौर ने कहा कि वह चार मई को मामा से मिलने आई तो उसे मिलने नहीं दिया। वहीं मृतक की पत्नी कुलविंदर कौर ने कहा कि छह मई को वह पति से मिलने आई तो उसे भी नहीं मिलने दिया था। सात मई की तड़के नशा मुक्ति केेंद्र संचालक ने बलदेव की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। बताया कि उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा है और कुछ देर बाद फोन पर बताया कि उसकी सरकारी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। परिजनों की तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की मौत होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पंचनामे में कोई चोट आदि के निशान नहीं है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों की शिकायत है कि बीच में उन्हें मिलने नहीं दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नशा मुक्ति केंद्र संचालक की भी जांच पड़ताल की जाएगी। -बीएस भंडारी, सीओ खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed