फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

बिजली लाइन खींचते समय सीमेंट का पोल टूटा, मजदूर की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Crime.
पवन कुमार (फाइल फोटो)। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। सीमेंट पोल पर चढ़कर एलटी लाइन के तार खींचते समय पोल टूट गया। तार खींच रहा मजदूर नीचे गिर गया और टूटा विद्युत पोल उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मझोला पोलिंग ईसाई कॉलोनी लिंक रोड पर ऊर्जा निगम के ठेकेदार की ओर से लाइन खींचने का काम किया जा रहा है। सोमवार देर शाम साढ़े पांच बजे मैथ सैदुलागंज न्यूरिया पीलीभीत निवासी पवन कुमार (18) पुत्र महेश कुमार बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन खींच रहा था।
विज्ञापन

अचानक पोल बीच से टूट गया और मजदूर पवन नीचे गिर गया। हादसा होने पर काम कर रहे मजदूर घबरा गए। तत्काल पोल हटाकर पवन को निकाला गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। लाइन बिछाने का काम कर रहे ठेकेदार लालता प्रसाद के अनुसार पवन परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी एक छोटी बहन है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन शव को लेकर अपने गांव रवाना हो गए।

पोल टूटने की होगी जांच : ईई
पोल टूटने से मजदूर की मौत के संबंध में विभागीय कार्रवाई की जा रही है। मृतक के आश्रित को हरसंभव मदद दी जाएगी। पोल के टूटने के मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जा रही है।
-दीपक सैनी, अधिशासी अभियंता, खटीमा ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed