फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

नशीला पदार्थ पिलाकर महंत और उनके शिष्य को लूटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Crime
मंदिर के महंत जय आनंद महाराज - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। तीरथ नगर गांव के प्राचीन शिव मंदिर के आश्रम के महंत और उनके शिष्य को दो बदमाशों ने नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर आश्रम में रखे लाखों रुपये की लूट कर ली। ग्रामीणों ने मंदिर आश्रम के महंत और उनके शिष्य को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। महंत की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

तीरथ नगर गांव के पास जंगल में तीर्थ नाम से प्राचीन शिव मंदिर और आश्रम है। इसी तीर्थ मंदिर के नाम से तीरथ नगर गांव बसा है। इस आश्रम में लगभग 50 वर्षों से जयानंद महाराज (70) रहते हैं। वही इस आश्रम के महंत हैं। उनके साथ उनके शिष्य चंद्रपाल सिंह (45) भी रहते हैं। शनिवार शाम को आश्रम में दो बदमाश आए। उन्होंने मंदिर के महंत से कहा कि वे जंगल में रास्ता भटक गए हैं। उन्हें जंगल के रास्ते से रामनगर जाना है।
विज्ञापन

महंत ने उन्हें जंगली जानवर के कारण रात में नहीं जाने की सलाह दी और आश्रम में रुकने का आग्रह किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। अतिथियों की सेवा सत्कार के लिए शिष्य ने भोजनशाला में जाकर उनके लिए चाय बनाई। वे भी शिष्य के साथ भोजनशाला में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने मौका देख कर महंत और उनके शिष्य की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। महंत खड़े-खड़े गिर कर बेहोश हो गए जिससे उनके सिर में भी चोटें आईं। गुरु और शिष्य दोनों के बेहोश होने पर आश्रम के भंडार के कमरे का ताला तोड़कर आश्रम में रखे लाखों रुपये लूट कर फरार हो गए।

प्रात: को पूजा-अर्चना करने पहुंचे ग्रामीणों ने आश्रम के भंडार का ताला टूटा देखा और महंत तथा उनके शिष्य को बेहोश पड़ा देखा। उन्होंने दोनों को आपात एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज कर रहे डॉ. विद्याभूषण ने बताया कि महंत की हालत चिंताजनक है। उनके शिष्य की हालत में सुधार है। ग्रामीणों ने बताया कि आश्रम में मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने दो लाख रुपये से अधिक का चंदा करके महंत को दिया था। महंत ने अलग से भी चंदा एकत्र किया था। अज्ञात लुटेरे सभी रुपये लूटकर फरार हो गए। उधर ग्रामीणों में इस घटना से रोष व्याप्त है।

शिष्य चंद्रपाल सिंह

शिष्य चंद्रपाल सिंह- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed