{"_id":"62c1dd992844587a830524d1","slug":"crime-kashipur-news-hld467903771","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब नौकरी करने गए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब नौकरी करने गए युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक मोहम्मद अनस (फाइल फोटो)
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। सऊदी अरब में नौकरी करने गए एक युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर मृतक के परिजनों ने कोहराम मच गया।
नगर के मोहल्ला नई बस्ती डेहरिया निवासी मोहम्मद अनस (22) पुत्र नईम अहमद ढाई वर्ष पूर्व सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कारपेंटर का काम करने गया था। शनिवार सुबह करीब सात बजे उसके सीने में तेज दर्द उठा। उसके दोस्त उसे अस्पताल ले गए जहां पर उसने दम तोड़ दिया।
वह घर में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना रिश्तेदारों ने पिता नईम को दी। पिता नईम ने बताया कि मोहम्मद अनस को सऊदी अरब में ही सुपुर्दे खाक किया जाएगा। बड़े बेटे की मौत की खबर से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट गया। माता-पिता अनस के वापस आने पर उसकी धूमधाम से शादी करने की योजना बना रहे थे।
मौत की खबर ने सारे अरमानों को तहस-नहस कर दिया। मोहम्मद अनस के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी मौत की खबर से मोहल्ले में मातम छाया है। विधायक आदेश चौहान, पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम, हाजी जाहिद हुसैन, हाजी राशिद हुसैन, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद दानिश आदि ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। संवाद