फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लोगों से 32.60 लाख ठगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Crime.
काशीपुर। बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर चार आरोपियों ने 12 लोगों से 32 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलने पर जब पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की तहरीर पर डीआईजी के आदेश पर दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम कुंडेश्वरी निवासी अतुल कुमार ने डीआईजी नीलेश आनंद भरणे को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसकी पहचान चौधरी जगवीर सिंह और उसकी पत्नी चित्रा देवी निवासी ग्राम कुंडेश्वरी से थी। जून 2015 में चित्रा ने उससे कहा कि उनकी पहचान रितेश पांडेय व उसकी पत्नी पिंकी पांडेय निवासी मृदुल विहार कॉलोनी शिव मंदिर के पास पीली कोठी हल्द्वानी से है। इन दोनों की पहचान बड़े-बड़े मंत्री और सचिवों से है। दोनों सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का कार्य करते हैं। कहा कि ये दोनों उसके घर पर आते रहते हैं।
विज्ञापन

कहा कि अगर वे अपनी नौकरी लगवाना चाहते हैं तो सात लाख रुपये का इंतजाम कर लें। उसने विश्वास करके छह लाख रुपये चौधरी जगवीर सिंह व चित्रा देवी को दे दिए। कुछ दिन बाद रितेश पांडेय व जगवीर सिंह ने उससे कहा कि वह कुछ अन्य लोगों की भी नौकरी लगवा सकते हैं। वह अपनी पहचान के लोगों से बात करे। इसके बाद उसकी पहचान सूरज, राजकुमार, प्रभात गौतम, चंद्रपाल, सुनील, नितिन कुमार, कंचन, सुखविंदर सिंह, महेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, मनोज आदि ने भी कुल 32 लाख 60 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए लेकिन काम किसी का नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर उसने विभाग में जाकर अधिकारियों से बात करने को कहा तो रितेश जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने कहा कि काफी दबाव बनाने के बाद उसने सिर्फ कुछ पैसे ही वापस किए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed