फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

बुल्डोजर से घर तोड़ना शुरू किया तो सरेंडर हुआ आरोपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Crime.
काशीपुर के पन्नू फार्म में आरोपियों के घर पर चलता बुलडोजर। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। मिट्टी खनन को लेकर भरतपुर में हुई फायरिंग में शनिवार को पुलिस- प्रशासन ने बुलडोजर का प्रयोग किया। एसडीएम, एसपी और सीओ बुलडोजर लेकर आरोपी के घर पहुंच और चहारदीवारी तोड़नी शुरू कर दी। कुछ ही पल में रिश्तेदारों ने उसके हाजिर होने की बात कही और एक घंटे में एक आरोपी कुंडा थाने में हाजिर हो गया, जबकि दूसरे के हाजिर होने की बात कही।
विज्ञापन

कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में एक ग्रंथी का खेत अनूप सिंह और जगरूप सिंह ने मिट्टी खनन के लिए ठेके पर लिया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। नौ मई देर रात अनूप सिंह ने केसरी गणेशपुर निवासी अपने मुंशी जोगा सिंह को मिट्टी खनन की जानकारी लेने के लिए भेजा। वहां पन्नूफार्म निवासी जगरूप सिंह, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी आदि पहले से ही मौजूद थे। आरोप है कि मिट्टी उठाने को लेकर इन लोगों की जोगा सिंह के साथ कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर जोगा सिंह ने अनूप सिंह को फोन कर उसे जानकारी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावर इस बात से आपा खो बैठे और जोगा सिंह पर फायर झोंक दिया। सिर में गोली लगने से जोगा सिंह घायल हो गया। कुंडा थाना पुलिस ने अनूप सिंह की तहरीर पर तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस सतनाम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन शेष दो आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एसपी चंद्रमोहन सिंह, सीओ वीर सिंह, एसओ कुंडा संदीप नेगी बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे और चहारदीवारी को तोड़ना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि अगर आरोपी सरेंडर कर देते हैं तो बुलडोजर की कार्रवाई रोक दी जाएगी। कार्रवाई शुरू होने के करीब एक घंटे बाद आरोपी जगरूप कुंडा थाने में हाजिर हो गया, जबकि आरोपियों के रिश्तेदारों ने बताया कि जल्द ही दूसरा आरोपी भी हाजिर हो जाएगा।

इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई रोक दी। एसडीएम ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर आरोपियों ने निर्माण किया है। जमीन चिह्नित कर ली गई है। अगर आरोपी पक्ष ने स्वयं अवैध कब्जा नहीं हटाया तो प्रशासन कब्जे को हटा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed