फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

थोक व्यापारी की दुकान से लूट के चार आरोपी धरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Crime
बाजपुर कोतवाली में लूट कांड में शामिल आरोपी के साथ पुलिस टीम व बरामद सामान। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। थोक व्यापारी से तमंचे के बल पर दो लाख रुपये लूटने की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट की 12 हजार रुपये की नकदी, वारदात में प्रयुक्त दो तमंचे, कारतूस और दो बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन

बीती आठ अप्रैल को शस्त्रों से लैस तीन बदमाश संजय कॉलोनी निवासी स्थित एक होलसेल की दुकान से तमंचों के बल पर दो लाख रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए थे। दुकान स्वामी के बेटे जीतन गोयल ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस वारदात के खुलासे के लिए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने एसपी चंद्रमोहन सिंह व सीओ वंदना वर्मा के निर्देशन में बाजपुर पुलिस के अलावा काशीपुर के एसओजी प्रभारी रविंद्र बिष्ट को लगाया था। पुलिस ने 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की और डाटा एकत्र कर लुटेरों की शिनाख्त का प्रयास किया।
विज्ञापन

आखिरकार पुलिस ने शुक्रवार देर शाम बाजपुर दोराहा के पास घेराबंदी कर चार लुटेरों को धर दबोचा। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि इस मामले में आरोपी ग्राम ढकिया नरु, बिलारी मुरादाबाद निवासी हरिकिशन सिंह, ग्राम करणवाला, थाना ठाकुरद्वारा निवासी चंद्रपाल सिंह, ग्राम परमानंदपुर फैजगंज बेहटा बदायूं निवासी उदयपाल सिंह व संजय कालोनी बाजपुर निवासी सौरभ को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 12000 रुपये की नकदी, दो तमंचे, दो कारतूस और वारदात में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि वारदात में शामिल ग्राम हुसैनपुर, कुंदरकी निवासी नेकपाल और नंदकालोनी, मुरादाबाद निवासी सतीश अभी फरार है, इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार, व्यापारी जतिन गोयल, व्यापार मंडल के महामंत्री ललित कोछड़, लियाकत अली, अमित चौहान, सत्यभूषण सिंगला, बब्बू सैफी, साबिर हुसैन आदि ने पुलिस की सराहना की है।
981 की सीरीज से हुआ वारदात का खुलासा
काशीपुर। व्यापारी की दुकान से दो लाख रुपये लूटने के आरोपी बाइक नंबर की सीरीज 981 से पकड़ में आए। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस और एसओजी की टीम ने 350 से अधिक स्थानों से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज में एक पल्सर बाइक दिखाई पड़ी। इसमें लास्ट के तीन नंबर 981 दिखाई पड़े। टीम ने इन नंबरों की सारी सीरीज बनाकर स्पलेंडर मोटरसाइकिलों के स्वामियों के बारे में छानबीन की। पड़ताल में स्पलेंडर बाइक संजयनगर कालोनी निवासी सौरभ की होना पाई गई। पुलिस ने सौरभ को हिरासत में लिया तो उससे पूछताछ के बाद ही पुलिस लुटेरों तक पहुंच सकी। पुलिस के मुताबिक सौरभ ने इस घटना में अपना हाथ होना बताते हुए गैंग मैनेज करने की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वह खुद तो घटनास्थल पर नहीं पहुंचा, लेकिन गैंग के सदस्यों को उसी ने दुकान तक पहुंचाया था। (संवाद)
लूट के लिए फाइनेंस कराई थी बाइक
बाजपुर। लूट की वारदात में पकड़े गए उदयपाल ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए उसने एक कंपनी में दस हजार रुपये जमा कर बाइक फाइनेंस कराई थी। यह बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली। पकड़े गए हरकिशन के खिलाफ उत्तराखंड व यूपी के विभिन्न थानों में सात मुकदमे हैं। पुलिस अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने में लगी है। (संवाद)
पुलिस टीम को ढाई हजार का ईनाम
बाजपुर। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है। दुकान स्वामी के पुत्र जतिन गोयल ने 11 हजार रुपये और भाजपा प्रवक्ता राजेश कुमार ने 5100 रुपये ईनाम की घोषणा की है। टीम में कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसओजी प्रभारी रविंद्र बिष्ट, एसएसआई विक्रम धामी, एसआई भगवान गिरी गोस्वामी, अर्जुन गोस्वामी, प्रकाश बिष्ट, प्रदीप कोहली, कैलाश तोमक्याल, राकेश आजाद, खीम सिंह, कुलदीप, विनय, गिरीश कांडपाल, दीवान सिंह बोरा, प्रदीप, गिरजा शंकर, हिमांशु मठपाल शामिल रहे। (संवाद)

लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को करेंगे सम्मानित
बाजपुर। किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने लूटकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना की है। कहा पुलिस ने बहुत कम समय में लूटकांड में शामिल अपराधियों को पकड़ कर कुशलता का परिचय दिया है। उन्होंने एसएसपी ऊधमसिंह नगर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाल सहित पुलिस टीम में शामिल सभी सदस्यों व लूट के दौरान साहस का परिचय देने वाली महिला व्यापारी टीकम गोयल को सम्मानित करने की घोषणा की है। इस मौके पर व्यापारी नेता दर्शन गोयल, राजेंद्र सिंह बेदी, जसविंदर सिंह जस्सी, इंद्रजीत सिंह बंटी, हरदयाल सिंह, अरुण शर्मा, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अमरजीत सिंह अंबु, सतनाम डांगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed