{"_id":"6217d37c92368b54211d9086","slug":"crime-kashipur-news-hld4546798162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल में मशीन के पट्टे में फंसकर श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर मिल में मशीन के पट्टे में फंसकर श्रमिक की मौत
विज्ञापन
काशीपुर स्थित पेपर मिल में मौजूद श्रमिक के परिजन व अन्य
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। मशीन की चपेट में आकर एक श्रमिक की मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना से ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा। ग्रामीणों ने मिल में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और मिल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। हंगामे की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक आश्रितों को मुआवजे पर सहमति पर मामला शांत हो सका।
जसपुर के ग्राम शिवराजपुरपट्टी निवासी राजीव (24) पुत्र मलखान सिंह कुंडा क्षेत्र के हल्दुआ शाहू स्थित विश्वनाथ पेपर मिल में मशीन आपरेटर के पद पर कार्यरत था। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह प्रेस मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह मशीन के पट्टे की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। साथी कर्मी उसे सरकारी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिवार में चार भाई और दो बहने हैं। इनमें से दो बहनों और एक भाई की शादी हो चुकी है।
राजीव की मौत की सूचना पर परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण पेपर मिल पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मिल परिसर में तोड़फोड़ की और गेट को क्षतिग्रस्त कर टाइम आफिस के शीशे तोड़ दिए। स्थिति काबू करने के लिए कुंडा थाने के अलावा काशीपुर, आईटीआई और जसपुर कोतवाली की पुलिस भी वहां बुला ली गई। सूचना पर एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, विधायक आदेश चौहान व पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल आदि तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने मृतक के परिजनों को ढाढ़स बधांया। मिल के एमडी संजीव जिंदल ने बताया कि एसडीएम और ग्रामीणों की मौजूदगी में मृतक आश्रितों को प्रतिपूर्ति के तौर पर दस लाख रुपये की राशि देने पर सहमति बनी है। इसके अलावा बीमा और पीएफ राशि भी मृतक आश्रितों को मिलेगी।

मृतक राजीव कुमार- फोटो : KASHIPUR