{"_id":"62152f1407014a4edb218f5f","slug":"crime-kashipur-news-hld4544788133","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर में 141 नशे के इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर में 141 नशे के इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
काशीपुर आईटीआई थाना में आरोपी युवक नशे के इंजेक्शन के साथ
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नशीले इंजेक्शन और बाइक कब्जे में ले ली।
बीते सोमवार को आईटीआई थाना पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान ग्राम बरखेड़ी पंचायत घर के पास से होकर जाती बाइक को रोका। पूछताछ में बाइक सवार दोनों युवकों ने अपना नाम मोहम्मद शानू निवासी वार्ड नंबर 21 नई बस्ती ठाकुद्वारा (यूपी) व वसीम निवासी वार्ड नंबर 22 नल्ला कॉलोनी नई बस्ती ठाकुद्वारा (यूपी) बताया।
दोनों युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से प्रतिबंधित लेबोरेट डायजापाम इंजेक्शन आईपी डायजेलैब 2 एमएल के 48 इंजेक्शन, ब्यूपिन ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन आईपी के 48 इंजेक्शन और फेनिरामाइन मैलेट इंजेक्शन आईपी एविल के 45 इंजेक्शन कुल 141 इंजेक्शन उनके कब्जे से बरामद हुए। युवकों ने बताया कि वे ये इंजेक्शन समीर निवासी सुल्तानपुर पट्टी से लेकर काशीपुर और ठाकुरद्वारा क्षेत्र में युवा पीढ़ी को बेचते हैं और स्वयं भी नशा करते हैं। सीओ वीर सिंह ने बताया कि टीम में उनके साथ एसआई राकेश कठायत, कांस्टेबल वीरेंद्र राणा, उमेश तोमक्याल शामिल थे।