{"_id":"5fdf80f18ebc3e3c8d3bcd68","slug":"crime-kashipur-news-hld4080877104","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कशॉप की आड़ में चरस का कारोबार करने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्कशॉप की आड़ में चरस का कारोबार करने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन
काशीपुर पुलिस की गिरफ्त में चरस तस्करी के आरोपी।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्कशॉप की आड़ में चरस का कारोबार करने वाले चार तस्करों को काशीपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से पुलिस ने चरस और कार बरामद की है। तस्कर बागेश्वर से चरस की खेप लेकर काशीपुर पहुंचे थे।
पहाड़ से तराई में की जा रही चरस तस्करी का खुलासा काशीपुर कोतवाली पुलिस ने किया है। कुछ दिन पहले थाना पुलिस को पहाड़ी क्षेत्र से कुछ लोगों की ओर से काशीपुर में चरस की खेप लेकर पहुंचने की सूचना मिली थी। सूचना पर कोतवाल संजय पाठक ने सुरागकशी कर पता लगाया कि बागेश्वर से चरस की खेप लाई जानी है जिसे काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों में बेचा जाना है।
तस्करों की धरपकड़ के लिए उन्होंने एसआई रविंद्र बिष्ट के नेतृत्व में टीम गठित की। शनिवार शाम रविंद्र अपनी टीम के साथ बांसफोड़न क्षेत्र में तस्करों की धरपकड़ में जुट गए। देर रात टीम ने पहाड़ की तरफ से आ रही एक कार को रोका जिसमें चार युवक सवार थे।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर युवकों के पास से एक किलो 182 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम दीवान राम, मोहन सिंह, मनोज सिंह निवासी ग्राम पंचौड़ा, कांडा बागेश्वर और नवाब अली निवासी मिस्सरवाला थाना कुंडा, काशीपुर बताया। पुलिस ने बरामद कार और चरस को कब्जे में लेकर चारों तस्करों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि पकड़े गए तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
3600 में खरीदी, डेढ़ लाख में हो रहा था सौदा
काशीपुर। चरस के साथ पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बागेश्वर के अलग-अलग गांव से चरस 3600 रुपये में खरीदी थी और काशीपुर में डेढ़ लाख रुपये में उसका सौदा करना था। चारों युवक बागेश्वर के कांडा में एक वर्कशॉप चलाते हैं। बरामद कार मोहन सिंह के भाई की है। नवाब अली इससे पहले बागेश्वर से एक महिला को भगाने के आरोप में जेल भी जा चुका है। किसके साथ चरस का सौदा होना था, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
चरस मंगाने वाले पुलिस रडार पर
काशीपुर। काशीपुर में चरस की बड़ी खेप बरामद होने के बाद अब पुलिस ने चरस की खेप मंगाने वालों को भी अपने रडार पर लिया है। चरस कारोबारियों की धरपकड़ के लिए पुलिस पूर्व में चरस तस्करी में जेल जा चुके आरोपियों का डाटा खंगाल रही है। साथ ही बागेश्वर पुलिस से भी इस तरह के अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है। पकड़े गए तस्करों से भी कुछ नाम पुलिस के सामने आए हैं।