फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime in Rudrapur

रम्पुरा में पुलिस कांस्टेबल पर हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Crime in Rudrapur
रुद्रपुर। दो पक्षों में हुए विवाद की सूचना पर पहुंचे रंपुुरा पुुलिस चौकी के कांस्टेबल पर लोगों ने हमला कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहर में एक माह के भीतर पुलिस कर्मियों पर दूसरी बार हमला हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रंपुुरा में शिव मंदिर के पास दो पक्षों में विवाद हो रहा था। तभी किसी ने रंपुरा पुलिस चौकी मेें इसकी सूचना दी। चौकी में तैनात कांस्टेबल बृजेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। बृजेंद्र मारपीट कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच सात-आठ युवकों ने बृजेंद्र पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। सूचना पर रंपुरा चौकी प्रभारी मंगल सिंह नेगी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। चौकी प्रभारी घायल कांस्टेबल को जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका प्राथमिक इलाज कराया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि हमलावरों की पहचानकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed