फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Coordination: Aanchal khoya will be sold at Rs 360 per kg from today.

Udham Singh Nagar News: कोआर्डिनेशन आज से 360 रुपये किलो बिकेगा आंचल का खोया

Tue, 28 Feb 2023 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 28 Feb 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
Coordination: Aanchal khoya will be sold at Rs 360 per kg from today.
रुद्रपुर। होली पर्व के चलते आज से दुकानों में आंचल का पैक्ड खोया 360 रुपये प्रति किलोग्राम बिकेगा। कुछ दिनों से बाजार में खोया 350 रुपये किलो बिक रहा था। होली पर्व को देखते हुए आंचल ब्रांड ने 10 रुपये का इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन

होली पर्व में गुजिया बनाने के लिए खोये की खूब मांग रहती है। ऐसे में निजी डेयरी वाले भी होली पर्व को देखते हुए खोये के दामों में इजाफा कर देते हैं। बीते एक हफ्ते पहले डेयरी में खोये के दाम 250 रुपये किलो थे। अब होली पर्व को देखते हुए डेयरी में भी 350 से 360 रुपये किलो खोया बिक रहा है। निजी डेयरी वालों ने खोया में सीधे 100 रुपये का इजाफा किया है। ऊधमसिंह नगर दुग्ध संघ के प्रबंधक पीएस नागपाल ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए जिले में आंचल ब्रांड के खोये की 3000 किलोग्राम तक मांग है। खोया का एक किलोग्राम पैकेट 360 रुपये में दिया जा रहा है। इसमें जीएसटी भी शामिल है। बाजार की निजी डेयरी में खुला खोया बिक रहा है। बताया कि आंचल ब्रांड के खोये में कोई भी मिलावट नहीं की गई है। उपभोक्ताओं को शुद्ध खोया बेचना ही आंचल का मकसद है। बताया कि बुधवार से दुकानों में 360 रुपये किलो खोया बेचा जाएगा।
विज्ञापन

-
इंसेट-
आंचल के छाछ का पैकेट 15 रुपये का हुआ
रुद्रपुर। आंचल ने 300 एमएल छाछ के पैकेट को अब 500 एमएल कर दिया है। इस वजह से 10 रुपये में बिकने वाले पैकेट के दामों में पांच रुपये वृद्धि कर 15 रुपये कर दिया है। जीएम नागपाल ने बताया कि उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार पैकेट में 200 एमएल छाछ में इजाफा कर दिया है। इस वजह से छाछ का पैकेट 15 रुपये कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed