{"_id":"6a2b110e13c74b00320fa66e","slug":"construction-of-a-bailey-bridge-over-the-levda-river-has-begun-bazpur-news-c-235-1-rdp1019-144361-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लेवड़ा नदी पर बैली ब्रिज निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लेवड़ा नदी पर बैली ब्रिज निर्माण कार्य शुरू
Fri, 12 Jun 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। बेरिया दौलत रोड पर लेवड़ा नदी पर बैली ब्रिज बनाने का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। इससे मार्ग पर आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया जिससे लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा ने बताया कि बैली ब्रिज निर्माण कार्य के लिए संबंधित विभाग को 17 जून तक का समय दिया गया है। लोनिवि के अवर अभियंता राजीव गौड़ ने बताया कि बैली ब्रिज निर्माण के दौरान हल्के वाहन गांव चकरपुर मार्ग से होकर गुजरेंगे जबकि भारी सहित अन्य सभी वाहन दोराहा से हाईवे होते हुए धनसारा मार्ग से होकर बेरिया दौलत जाएंगे। निर्माण कार्य के लिए उन्हें 10 दिन का समय मिला है। इन दिनों में ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इधर, गांव चकरपुर में आबादी के बीच छोटे मार्ग से गुजर रहे वाहनों से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन