{"_id":"682a35396e8e394db1027341","slug":"congress-worker-defends-bjp-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-124859-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भाजपा के प्रचार का आक्रामक जवाब देंगे कांग्रेस कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भाजपा के प्रचार का आक्रामक जवाब देंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Mon, 19 May 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 19 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
रुद्रपुर। कांग्रेस का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा के प्रचार का आक्रामक जवाब देने के साथ ही पार्टी को मजबूत करने के गुर सिखाए गए।
सिटी क्लब में प्रशिक्षण कार्यक्रम में रविवार को प्रशिक्षक सीताराम लांबा ने आजादी के बाद से 2014 तक भारत को शिखर तक ले जाने के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, राजीव गांधी, डॉ मनमोहन सिंह के योगदान की विस्तार से जानकारी दी। यह बताया कि कांग्रेस विचारधारा के जिन लोगों ने देश की आजादी के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान की, आज भाजपा के लोग ऐसे कुछ नेताओं का नाम लेकर सत्ता हथियाने का कुप्रयास करते आ रहे हैं। हिंदू महासभा के नेता और आज के भाजपा नेताओं के बयानों में विरोधाभास को घर-घर जाकर बताने की जरूरत है।
-- -
महात्मा गांधी के डरो मत सिद्धांत पर चलने का संकल्प
प्रशिक्षक ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के दुष्प्रचार का सोशल मीडिया सहित जनता के सभी प्लेटफार्म पर सटीक जवाब दे। जनता के बीच भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करना जरूरी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र सौंपे गए। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के नारे डरो मत के सिद्धांत पर चलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहां पर जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, महानगर अध्यक्ष काशीपुर मुशर्रफ हुसैन, राजेंद्र पाल सिंह, योगेश चौहान, गुड्डू तिवारी, ममता हालदार सहित अनेक मौजूद रहे।