फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress will form government: Harak

प्रदेश में कांग्रेस की लहर, धामी सरकार की विदाई तय : हरक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Congress will form government: Harak
खटीमा के चकरपुर में जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हर? - फोटो : KHATIMA
खटीमा। कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस की सरकार आई तो गैस सिलिंडर पांच सौ रुपये में मिलेगा। प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है और इस बार धामी सरकार की विदाई निश्चित है। रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत मंगलवार को हेलीकाप्टर से पीलीभीत रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग पहुंचे। जहां से वह कार से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सिंह राठौर बॉबी के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने राठौर की दादी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढ़स बधाया। जिसके बाद मझोला स्थित बरातघर पहुंचे। जनसभा में हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकार पांच साल में एक चपरासी की नियुक्ति नहीं कर पाई। किसानों और युवाओं का काफिला कांग्रेस को आगे लेकर जाएगा और जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को क्लीन बोल्ड करना है। कांग्रेस की सरकार बनी तो चार लाख लोगों को रोजगार, पांच लाख गरीब परिवारों के खातों में 40 हजार रुपये डालने को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है।
विज्ञापन

इसके बाद रावत वन चेतना मैदान चकरपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से क्षेत्र की जनता ने कापड़ी को स्नेह दिया है, इसी तरह 14 फरवरी को उनके पक्ष में मतदान कर विधानसभा पहुंचाएं। हरक सिंह बिगराबाग स्थित बरातघर में जनसभा को संबोधित किया। वहां कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सिंह राठौर बॉबी, रवीश भटनागर, महेश चंद्र जोशी, अरविंद कुमार, प्रकाश तिवारी, जसविंदर सिंह, सुखराम मौर्य, भजन सिंह तलवार, श्याम कापड़ी, विक्रम बुंगला, दीपक चंद, नरेंद्र आर्य, पंकज टम्टा, भरत पांडेय, नासिर खान, राशिद अंसारी, नवीन जोशी, रमेश रौतेला, नईम रिजवी, इकबाल अहमद, गुरप्रीत सिंह, विजय शंकर यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed