फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress will fight the Lok Sabha elections strongly: Mahendra

कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी लोकसभा का चुनाव : महेंद्र

Sat, 04 Mar 2023 09:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 04 Mar 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
Congress will fight the Lok Sabha elections strongly: Mahendra
सितारगंज। पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी। रोजगार, महंगाई, भ्रष्टाचार पर जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। केंद्र सरकार ने पिछले नौ वर्षों में कुमाऊं समेत राज्य की रेल सेवाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे राज्य के विकास की गति धीमी हो गई। सितारगंज, नानकमत्ता साहिब को रेल लाइन से नहीं जोड़ा जा सका।
विज्ञापन

शनिवार को वरिष्ठ राइस मिलर्स मुंशीराम जिंदल के प्रतिष्ठान पर पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. महेंद्र सिंह पाल ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख राज्यों को जोड़ने के लिए नई ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है। कोई नई योजना नहीं बनाई गई। जनता इसका खामियाजा भुगत रही है। कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के लिए इस बार भी कोई प्रोविजन नहीं किया गया। अमृतसर साहिब समेत देश के प्रमुख स्थानों के लिए नियमित ट्रेन चलाने की मांगों पर भी गौर नहीं है। पूर्व सांसद ने कहा कि सितारगंज को रेल लाइन से जोड़ने की प्रक्रिया लंबित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। वहां मुंशीराम जिंदल, नरेंद्र सिंह बमराह, दयानंद सिंह, राम सिंह बसेड़ा, दुर्गा सिंह मेहता, लाल सिंह बर्गली आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed