फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress took the torch procession

कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

Sun, 10 Apr 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 10 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Congress took the torch procession
मशाल जुलूस - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के पूर्व नियोजित लोकतंत्र बचाओ-उत्तराखंड बचाओ मशाल जुलूस में निवर्तमान सीएम हरीश रावत किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए। उन्होंने फोन पर ही जनता को संबोधित किया। रावत ने कहा कि  उत्तराखंड की जनता को हर हालत में ऐसी पार्टियों को रोकना होगा जो लोकतंत्र को नष्ट करने का काम कर रही हैं। उन्होंने मशाल जुलूस के लिए घरों से निकली जनता का धन्यवाद किया। इससे पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को नमन कर आंदोलन का बिगुल फूंका। 

विज्ञापन


संजय रेलवे पार्क स्थित शहीद स्मारक स्थल पर सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, चंपावत विधायक हेमेश खर्कवाल, प्रयाग दत्त भट्ट का स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश को बचाने के लिए बिकने वाले विधायकों को सबक सिखाना होगा। उन्होंने कहा कि दाऊद जैसा माफिया जब चाहेगा ऐसे बिकाऊ विधायकों को खरीद कर उत्तराखंड की सरकार को गिरा कर अपना राज स्थापित कर लेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक मूल्यों की हत्या कर रही है। अन्य वक्ताओं में पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, विधायक प्रत्याशी रहे देवेंद्र चंद, महेश जोशी, अशोक बत्रा, भुवन कापड़ी,  दान सिंह राणा आदि थे। सभा की अध्यक्षता देवेंद्र चंद व संचालन प्रकाश तिवारी ने किया। मौके पर कश्यप मोटवानी, नारायण बिष्ट, हरीश बोरा, मेंहदी हसन, कुंवर सिंह खनका, बाबी राठौर, किशोरी देवी, लक्ष्मी देवी, कुसुम कापड़ी, प्रकाश पांडे, उम्मेद भंडारी, उमेद सिंह रौतेला, धरम सिंह दसौनी, कुंदन चंद, आनंद चौहान, कैलाश चंद, बब्लू सैफी, रियासत अली, नईम रिजवी, संतोष चंद, दजजीत गौराया, सेवा सिंह, कर्नेल सिंह, कलीम अहमद, नासिर खान, जसप्रीत कौर, लीला चंद, कल्पना कन्याल, कृष्णा नेगी, बीना राणा, अशोक दिनकर, बलविंदर सिंह ढिल्लो, जसविंदर सिंह पप्पू, राम पांडे, ठा. महेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, मो. अरफात, मुन्ना आढ़ती, राजकिशोर सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed