फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress members staged a protest over the NEET paper leak case.

Udham Singh Nagar News: नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 16 May 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 16 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Congress members staged a protest over the NEET paper leak case.
रुद्रपुर। नीट का पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेसियों ने 80 फीट लंबे झंडे के साथ प्रदर्शन किया। शुक्रवार को नगर के भगत सिंह चौक पर एकत्र पार्टी के पार्षदों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर तत्काल इस्तीफे की मांग की। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो, पेपर लीक कराने वालों को सजा दो आदि नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर सबसे बड़ा कलंक है। पेपर लीक यह दर्शाते हैं कि देश की परीक्षा प्रणाली भ्रष्टाचार और लापरवाही की गिरफ्त में है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नेता व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, मोहनखेड़ा पार्षद सौरव राज बेहड़, पार्षद परवेज कुरैशी, मोनिका ढाली, परिमल राय, पार्षद सौरभ शर्मा, पार्षद गौरव खुराना, पार्षद जितेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-------------
कांग्रेस और आप ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

दिनेशपुर। नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितता और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ममता हालदार व आम आदमी पार्टी बंगाली समाज मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष व्यापारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। शुक्रवार को दोनों दलों के कार्यकर्ता गुरुद्वारा तिराहे पर एकत्र हुए। ममता हालदार ने कहा नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य की रक्षा करने में पूरी तरह विफल है। आप नेता सुभाष व्यापारी ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण पूरी परीक्षा व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है। वहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष डॉ. नारायण हालदार, किशोर हालदार, सुभाष भक्त, मनोरंजन साना, अजय राय, दिलीप कुमार, कंचन मंडल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----

यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

शक्तिफार्म। नीट पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसियों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं से छात्र-छात्राओं का विश्वास टूट रहा है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहां पर सुमिंदर यादव, उत्तम आचार्य, विनय विश्वास, सागर मंडल, अर्जुन विश्वास, समीर मल्लिक, अमित कुमार, शिव कुमार, प्रदीप साहनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed