फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress central leadership is totally directionless: Singhal

पूरी तरह दिशाहीन है कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व : सिंघल

Fri, 20 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 20 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Congress central leadership is totally directionless: Singhal
डा. सिंघल का स्वागत करते समर्थक - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस का केन्द्रीय नेतृत्व पूरी तरह से दिशाहीन हो गया है। जिसके कारण कांग्रेस धरातल पर नहीं दिख पा रही है। देश का हित कांग्रेसी नेताओं के लिए कोई मायने नहीं रखता है। कांग्रेस का एक ही काम है, भाजपा का विरोध करना। राष्ट्रहित के मुद्दों पर सभी राजनीतिक दलों को एक होना चाहिए। 

विज्ञापन


भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक डा. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। इस दौरान वे भाजपा से टिकट मिलेगा या नहीं सवाल को टाल गए। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार खूब बढ़ा है। भूमाफिया, खनन माफिया, शराब माफिया सरकार चला रहे थे। उन्होंने इसकी शिकायत कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व से करना चाही, किन्तु उनकी आवाज वहां तक नहीं पहुंच सकी। इसलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने फैसले से पूरी तरह से संतुष्ट हैं। इससे पूर्व डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल का भाजपा में शामिल होने के बाद आवास पर पहुंचने पर समर्थकों ने फूलमालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकि स्वागत कार्यक्रम में भाजपाई नदारद रहे। 


इस मौके पर सूबा सिंह, गुरचरण सिंह, परविन्दर सिंह, अंकुर सक्सेना, डॉ. शिवकिशोर, कपिल चौहान, चौधरी बृजवीर सिंह, मदन लाल प्रजापति, अमन चौहान, बृजपाल दीवान आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed