फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Conflict in Kashipur

मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, छह घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Conflict in Kashipur
काशीपुर। व्हाट्सएप ग्रुप से नाम हटाने और उधारी के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एक-दूसरे पक्ष के कुल 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला नईबस्ती निवासी सद्दीक ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे उसका भाई फईम अहमद वहीं पड़ोस के ही फईम अहमद से उधार की रकम लेने गया था। आरोप है कि फईम ने उसके भाई को अभद्रता कर वहां से भगा दिया। कुछ देर बाद फईम अहमद, मुशीर अहमद, अरवाज अंसारी, नासिर अहमद, अजीम, रईस अहमद, मो. अहमद एकराय होकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू, पाटल, लोहे की रॉड, तमंचे आदि हथियारों से हमला कर दिया। हमले में फईम अहमद, मो. हस्सान, नईम अहमद घायल हो गए। आरोपियों ने सद्दीक की मां अख्तरी बेगम के साथ अभद्रता कर गले से सोने की चेन खींच ली। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के रईस अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मोहल्ले के फईम मलिक, नईम मलिक, सलमान, आजम, दानिश, यासीन, अमान, मो. अहमद, हस्सान, नन्हें, राशिद, सद्दीक, शब्बीर आदि ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। हमले में मुशीर, रईस अहमद, फईम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। आरोप है कि हमलावर वादी के गले से सोने की चेन भी लूट ले गए। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed