फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Completion of investigation against sting journalists

स्टिंग करने वाले पत्रकारों के खिलाफ जांच पूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Completion of investigation against sting journalists
डीएस कुंवर, एसएसपी, यूएस नगर। - फोटो : RUDRAPUR
काशीपुर/रुद्रपुर। कथित पत्रकारों की ओर से स्टिंग कर निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को ब्लैकमेल करने के मामले में एएसपी राजेश भट्ट ने जांच पूरी कर एसएसपी को रिपोर्ट सौंप दी है। एसएसपी का कहना है कि जांच में युवती के आरोप सही पाए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एक-दो दिन में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

बाजपुर निवासी एक युवती ने डीजी (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार को शिकायती पत्र भेजकर बाजपुर, सुल्तानपुर पट्टी, केलाखेड़ा, रुद्रपुर, मसवासी (रामपुर) निवासी पांच पत्रकारों पर स्टिंग के नाम पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। युवती का कहना था कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर कथित पत्रकारों ने उसे 10 दिन तक अपने साथ रखा।
विज्ञापन

स्टिंग के लिए उसे डॉक्टरों के सामने गर्भवती बनाकर पेश किया जबकि वह गर्भ से नहीं थी। गिरोह ने फर्रुखाबाद के 10 अस्पतालों में स्टिंग कर अस्पताल प्रबंधकों से लाखों रुपये की रकम ऐंठ ली। कई अन्य युवतियों का भी स्टिंग में गलत इस्तेमाल किया गया। डीजी अशोक कुमार ने एसएसपी दलीप सिंह कुंवर को जांच के आदेश दिए थे, जिस पर एसएसपी ने काशीपुर एएसपी राजेश भट्ट को जांच सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को एएसपी भट्ट ने जांच पूरी कर रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी है। एसएसपी कुंवर ने बताया कि जांच रिपोर्ट पर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। संभवत: अगले एक-दो दिन में इस प्रकरण में कार्रवाई शुरू हो जाए।
आरोपियों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर, स्टिंग के संबंध में उपलब्ध वीडियो और अन्य दस्तावेजों को साक्ष्य के तौर पर संकलित किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जांच की कड़ियां आपस में जुड़ने से कथित पत्रकारों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
लेनदेन के विवाद से फूटा भांडा
काशीपुर। रकम के लेन-देन को लेकर शिकायतकर्ता युवती के साथ हुआ विवाद कथित पत्रकारों को महंगा पड़ा। युवती का कहना है कि गिरोह के सदस्यों ने नौकरी का झांसा देकर उससे 50 हजार रुपये की रकम ली थी।
नौकरी न लगने पर रुद्रपुर निवासी कथित पत्रकार ने उसे 20 हजार रुपये का चेक दिया और शेष 30 हजार बाद में देने की बात करता रहा लेकिन बाद में वह बकाया रकम देने की बात से मुकर गया। वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपी कथित पत्रकारों की ओर से शिकायतकर्ता युवती से कोई रकम नहीं ली गाई बल्कि उल्टे उसे 20 हजार रुपये की रकम दी गई है।
युवती उनसे अधिक रकम की मांग कर रही थी। शिकायत होने पर एक बिचौलिये पत्रकार ने युवती को कई बार फोन कर मामला निपटाने को कहा लेकिन रकम न मिलने के कारण वह शिकायत वापस लेने को राजी नहीं हुई।
शिकायतकर्ता युवती को छोड़ना पड़ा घर
काशीपुर। एक निजी अस्पताल में काम करने वाली शिकायतकर्ता युवती ने दबाव के चलते अपना घर छोड़ दिया है। युवती अपने मामा के घर चली गई है। बदनामी और धमकियों के डर से युवती के मामा और भाई भी इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पिता का कहना है कि कथित पत्रकारों ने उसकी बेटी के साथ ठीक नहीं किया है। पिता ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

बाजपुर की युवती की ओर से कुछ पत्रकारों पर लगाए गए आरोपों की जांच एएसपी ने पूरी कर ली है। जांच में आरोप सही साबित हुए हैं। इसकी जानकारी डीजी कानून एवं व्यवस्था को भी दे दी गई है। जल्द ही मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। - डीएस कुंवर, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed