फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Come on land occupied by the firing of Dbangon

जमीन पर कब्जे करने आए दबंगों ने की फायरिंग

Wed, 06 May 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर Updated Wed, 06 May 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी। लोगों के एकत्र होने पर दबंग धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने दो दिन रुकने फिर धारा 307 का मुकदमा दर्ज करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित जब एएसपी के यहां पहुंचा तो उन्होंने चौकी इंचार्ज को मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।


पैगा चौकी क्षेत्र के ग्राम बघेलेवाला निवासी चेतराम और उसके भाई चाऊ राम की पत्नी के नाम से गांव में कृषि भूमि है। जिसमें वह करीब 25-26 साल से काबिज हैं। इसमें से एक बीघा से अधिक भूमि पर पैगा निवासी व्यक्ति से विवाद चल रहा है। जिसमें न्यायालय ने स्थगन आदेश भी दिया हुआ है।
विज्ञापन



बीते रविवार को तमंचों से लैस छह से अधिक दबंगों ने विवादित जमीन को जबरदस्ती जोतना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दबंगों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और भागकर पैगा चौकी पहुंचे। लोगों के एकत्र होने पर दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पक्ष जब मामले की तहरीर लेकर चौकी पहुंचा तो पुलिस ने जवाब दिया कि दो दिन रुको हम आईपीसी की धारा 307 का केस बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने एएसपी कमलेश उपाध्याय से मुलाकात कर तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि आरोपी दबंग किस्म के हैं और उन पर कई मामलों में मुकदमा दर्ज हैं। इनसे जान माल का खतरा बना हुआ है। चौकी में शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती। एएसपी ने चौकी इंचार्ज को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed