{"_id":"56fc22134f1c1b227ef0048f","slug":"co-kashipur-bolero-stilts-with-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ काशीपुर की बोलेरो से भिड़ा बाइक सवार, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ काशीपुर की बोलेरो से भिड़ा बाइक सवार, रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ काशीपुर के सरकारी वाहन से गदरपुर क्षेत्र में एक बाइक सवार भिड़ गया। गंभीर हालत में सीओ उसे अपने वाहन में डालकर जिला अस्पताल ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के समय युवक ने शराब पी रखी थी। एसएसपी ने घटना की जांच एएसपी काशीपुर को सौंप दी है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह काशीपुर सीओ जीसी टम्टा सरकारी बोलेरो संख्या यूके 06जी ए0161 से रुद्रपुर आ रहे थे। गदरपुर में दिनेशपुर मोड़ से पहले बराबर में चल रहे बाइक सवार ने अचानक बोलेरो से आगे से बाइक मोड़ दी। जिससे वह बोलेरो से टकराकर सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में सीओ, उनका चालक और गनर गंभीर रुप से घायल युवक को वाहन में डालकर सीधे जिला अस्पताल ले आए। हादसे में युवक के सिर पर गहरा घाव होने के साथ ही अन्य हिस्सों में चोटें आई। घायल ने शराब का सेवन कर रखा था, जिस वजह पर उसका प्राथमिक उपचार करने में डाक्टर को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
युवक के हाथ पैर को दो पुलिस कर्मी, एक होमगार्ड, तीन अस्पतालकर्मी पकड़े रहे, तब जाकर उसके सिर पर टांके लगाए जा सके। युवक की पहचान आकाश (28) पुत्र मंगू सिंह निवासी दिनेशपुर के रुप में हुई है। उसे उपचार के बाद डाक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में बोलेरो की अगली हेडलाइट टूटने के साथ ही अन्य छुटपुट नुकसान पहुंचा है।
सीओ टम्टा ने बताया कि घायल युवक ने शराब का सेवन कर रखा है। उसने अचानक बाइक चलती बोलेरो के सामने मोड़ी, तो हादसा घटा। एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने बताया कि मामले की जांच एएसपी काशीपुर कमलेश उपाध्याय को सौंपी गई है। अगर वाहन चालक की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।