फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cm done inspection.

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा क्षेत्र में निर्माणाधीन विकास कार्यो का निरीक्षण कर कार्यो को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cm done inspection.
खटीमा में सर्राफ पब्लिक स्कूल के हेलीपेड पर सीएम धामी का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : KHATIMA
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को दिन में अचानक खटीमा पहुंचे और यहां एक अरब के निर्माणाधीन विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों से कार्य प्रगति एवं उसमें आ रहीं दिक्कतों की जानकारी ली। उन्होंने बाईपास, एकलव्य स्कूल, राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल, नागरिक अस्पताल, रोडवेज बस स्टेशन, सीएसडी कैंटीन, शहीद स्मारक का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को 15 दिसंबर तक कार्य पूरा कर उनका लोकार्र्पण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सर्राफ पब्लिक स्कूल के हेलीपेड पर 1.30 बजे उतरे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से वह कार से 4.32 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के छात्रावास को देखने गए। उन्होंने निर्माण इकाई परियोजना प्रबंधक एके त्यागी को 15 नवंबर तक कार्य पूरा करने के लिए कहा। निर्माण के संबंध में जेई वर्मा, प्रधानाचार्य आरडी जोशी ने जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद मंडी परिसर पहुंचे धामी ने एसएमआई के सेंटरों पर धान तौल का निरीक्षण किया। उन्होंने आरएफसी के द्वितीय एवं तृतीय सेंटरों के कांटे चेक किए, धान में नमी की मात्रा मापी जो 14.5 थी। क्रय केंद्रों में किसानों एवं सेंटर प्रभारियों से पूछताछ की। उन्होंने धान खरीद में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामी ने 47 करोड़ की लागत से बन रहे बाइपास का जायजा लिया। प्रोजेक्ट मैनेजर से निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। अफसरों ने कहा कि यूपी के स्वामित्व वाली नहरों से उन्हें निर्माण सामग्री लेने में दिक्कते आ रही है। धामी ने डीएम रंजना राजगुरू से संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या हल करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में यूपी के मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। धामी ने जनवरी तक बाइपास तैयार करने को कहा।
अतिवृष्टि से काले पड़े धान का क्या होगा सीएम साहब
खटीमा। भाकियू (चढूनी) ब्लॉक अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर ने अतिवृष्टि से प्रभावित धान का नमूना दिखाते हुए कहा, सीएम साहब किसानों के इस धान का क्या होगा जो काला पड़ने लगा है। धामी ने किसानों को आश्वस्त किया कि इस संबंध में सरकार विचार करेगी। संवाद
हनुमान मंदिर में पूजा की, बच्चे को दुलार
खटीमा। पीलीभीत रोड हनुमान मंदिर पर सीएम धामी ने शिव-पार्वती एवं हनुमान के दर्शन कर शीश नवाया और क्षेत्र एवं प्रदेश, देश के लिए दुआ मांगी। मंदिर से निकलते समय उन्होेंने इंतजार में खड़े पांच साल के आरब पुत्र अखिलेश सक्सेना को गोद में उठाया। पांच सौ रुपये का नोट भी जबरदस्ती उसके जेब में डाला। आरब सीएम अंकल से मिलने के लिए घंटों से इंतजार में था। संवाद
शहीद स्मारक भी देखा
खटीमा। पुराने तहसील परिसर पर 49 लाख की लागत से निर्माणाधीन शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी ने शहीद स्मारक की चहारदीवारी का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण इकाई को 15 नवंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। संवाद
अस्पताल में मरीजों को फल व कंबल बांटे
खटीमा। नागरिक अस्पताल पहुंचे सीएम धामी ने जनरल वार्ड, आईसीयू, ऑक्सीजन गैस प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आईसीयू के शीघ्र संचालन को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल एवं कंबल वितरित किए। संवाद
मूूंगफली वाले चिरौजी लाल के जाने हाल
खटीमा। सीएम धामी ने प्रोटोकाल की अनदेखी कर परिचित मूंगफली वाले चिरौजी लाल से उसके ठेले पर जाकर भेंट की और उसके हालचाल जाने। चिरौजी लाल ने गदगद होकर धामी को मूंगफली भेंट की और उनका आभार जताया। सीएम धामी सेना से रिटायर सूबेदार नरपति राम एवं भाजपा कार्यकर्ता अनमोल अग्रवाल से उनकी दुकान में जाकर भेंट की। धामी सितारगंज रोड स्थित भाजपा कार्यकर्ता विष्णु अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर पहुंचे और उनकी कुशलता जानी। संवाद
निर्माणाधीन बस स्टेशन, एकलव्य स्कूल, सीएसडी कैंटीन भी देखी
खटीमा। सीएम धामी ने 11 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विकास प्राधिकरण के अफसरों से बस स्टेशन निर्माण की शुरुआत करने के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों से रोड से निर्माण स्थल तक मार्ग बनाने के लिए कहा। धामी ने 12 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन एकलव्य स्कूल एवं पुराने सरकारी अस्पताल में 21 लाख की लागत से निर्माणाधीन वैकल्पिक सीएसडी कैंटीन का भी जायजा लिया। कर्नल वीपी चंद से फोन पर बात कर कैंटीन संचालन में हो रही देरी का कारण भी पूछा।
बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद, ‘बेटा युग-युग जियो’
खटीमा। सीएम धामी से मिलीं बुजुर्ग ऊषा देवी ने धामी से कहा, बेटा युग-युग जियो मेरा आशीर्वाद साथ है। लोहियापुल निवासी ऊषा देवी ने बताया कि पति के निधन के बाद बेटा भी चल बसा है। अस्वस्थ हूं। धामी ने चिकित्सा विभाग की टीम को तलब कर तत्काल उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। यहां पर राजू भाटिया एवं महिलाओं ने बताया कि उनके खेत खलिहान में पानी भरा है। निकासी का कोई मार्ग नहीं है। जलभराव से आठ परिवार ग्रस्त हैं। धामी ने एसडीएम निर्मला बिष्ट से उचित कार्रवाई के लिए कहा।

बदले-बदले नजर आए सरकार
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ फोटो खिंचाने की कार्यकर्ताओं और आम जन की होड़ सी लगी रही। इस बार सीएम कुछ बदले अंदाज में नजर आए। वह न केवल लोगों से शालीनता और पूरे धैर्य के साथ मिले और उनका हालचाल जाना बल्कि अधिकारियों से भी कुशल क्षेम पूछते नजर आए।

खटीमा में सितारगंज रोड पर मूंगफली के ठेले में मूंगफली का स्वाद लेते सीएम धामी।

खटीमा में सितारगंज रोड पर मूंगफली के ठेले में मूंगफली का स्वाद लेते सीएम धामी।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में सितारगंज रोड पर एनएच कार्य की जानकारी लेते सीएम धामी।

खटीमा में सितारगंज रोड पर एनएच कार्य की जानकारी लेते सीएम धामी।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में पीलीभीत रोड़ स्थित हनुमान मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते सीएम धामी।

खटीमा में पीलीभीत रोड़ स्थित हनुमान मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते सीएम धामी।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में सितारगंज रोड़ पर बाइपास निर्माण कार्य के पास सीएम धामी को आर्शीवाद देती वृद्घ महिला।

खटीमा में सितारगंज रोड़ पर बाइपास निर्माण कार्य के पास सीएम धामी को आर्शीवाद देती वृद्घ महिला।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में नागरिक अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखते सीएम धामी।

खटीमा में नागरिक अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखते सीएम धामी।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में पीलीभीत रोड स्थित हनुमान मंदिर के बाहर बच्चे को गोद में उठाए सीएम धामी।

खटीमा में पीलीभीत रोड स्थित हनुमान मंदिर के बाहर बच्चे को गोद में उठाए सीएम धामी।- फोटो : KHATIMA

खटीमा मंडी समिति परिसर में अतिवृष्टि से खराब धान का सैंपल सीएम धामी को दिखाते किसान।

खटीमा मंडी समिति परिसर में अतिवृष्टि से खराब धान का सैंपल सीएम धामी को दिखाते किसान।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में पहेनिया स्थित लोहियापुल बाईपास निर्माण कार्य की जानकारी लेते सीएम धामी।

खटीमा में पहेनिया स्थित लोहियापुल बाईपास निर्माण कार्य की जानकारी लेते सीएम धामी।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में मंडी समिति परिसर में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते सीएम धामी।

खटीमा में मंडी समिति परिसर में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते सीएम धामी।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में तहसील सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा करते सीएम धामी।

खटीमा में तहसील सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा करते सीएम धामी।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed