फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Dhami has set a target of making 10 thousand women self-reliant: Mayor

सीएम धामी ने 10 हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का रखा लक्ष्य : मेयर

Sat, 24 May 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 24 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
CM Dhami has set a target of making 10 thousand women self-reliant: Mayor
रुद्रपुर में महिलाओं के उत्पाद देखते मेयर शर्मा। 
रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से गांधी पार्क के पास संचालित नगर आजीविका केंद्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें महिलाएं जूट के बैग, ऐपण कला, गुलदस्ता बनाना सीख रही हैं।
विज्ञापन

मेयर विकास शर्मा व नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने शुक्रवार को इसका शुभारंभ किया। उन्होंने केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और महिलाओं की उत्पादित वस्तुओं को भी देखा। मेयर शर्मा ने कहा कि सीएम धामी ने 10 हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू कॉस्ट) की ओर से साई इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट के सहयोग से नगर निगम के आजीविका केंद्र में जूट के बैग, ऐपण कला, गुलदस्ता बनाने सहित अन्य स्वरोजगार आधारित 15 दिवसीय प्रशिक्षण चलाए जा रहे हैं। इनमें 20-20 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें तकनीकी प्रशिक्षण के साथ ही व्यावहारिक ज्ञान व उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। वहां उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडेय, यूकॉस्ट एवं साई इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष संजीव भटनागर, ममता आर्य, रेनू शर्मा, रंजना सक्सेना, ममता, निर्मला, उमा सकलानी, दीपा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed