फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   cleaning system stalled in rudrapur for six and half hour

रुद्रपुर में साढ़े छह घंटे ठप रही सफाई व्यवस्था, हड़ताल पर रहे पर्यावरण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
cleaning system stalled in rudrapur for six and half hour
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण काल में मास्क, सैनिटाइजर व अन्य सुरक्षा उपकरण न देने से नाराज पर्यावरण मित्रों ने मंगलवार को भी करीब साढ़े छह घंटे शहर की व्यवस्था ठप रखी। बाद में ठेकेदार की ओर से बुधवार तक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के बाद पर्यावरण मित्रों ने कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू किया था।
विज्ञापन
 पर्यावरण मित्रों ने सुरक्षा उपकरण न देने पर सोमवार को ट्रंचिंग ग्राउंड के पास कूड़ा कलेक्शन वाहनों से जैविक और अजैविक कूड़ा अलग-अलग करने से इंकार कर दिया था। मंगलवार को भी विरोध स्वरूप उन्होंने कूड़ा कलेक्शन नहीं किया। इससे नगर निगम के अधिकारियों व ठेकेदार के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने ठेकेदार से मास्क व सैनिटाइजर की मांग करते हुए कहा कि कोरोना संकमण काल में भी पर्यावरण मित्रों की उपेक्षा की जा रही है। सुबह छह बजे से ड्यूटी करने के बावजूद उन्हें मास्क, सैनिटाइजर व अन्य सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने वेतन काटने का आरोप भी लगाया। ठेकेदार की ओर से बुधवार तक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के आश्वासन पर दोपहर करीब साढ़े 12 से पर्यावरण मित्रों ने कूड़ा कलेक्शन का का कार्य शुरू किया। वहां पर सुनील रोतगी, राजीव खरालिया, मुकेश रजौरिया, मनोज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed