फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cleaning drive at Kalyanpur

कल्याणपुर में चलाया स्वच्छता अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Cleaning drive at Kalyanpur
सितारगंज कल्याणपुर गांव में स्वच्छता अभियान के दौरान सफाई करतीं स्वयं सेवी। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयंसेवियों ने कर्फ्यू के दौरान स्वच्छता अभियान चलाया और सड़क के किनारे जमा कूढ़े के ढेरों को हटाकर ग्रामीणों को साफ-सफाई का संदेश दिया। कल्याणपुर गांव में शिविर के चौथे दिन छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजविंदर कौर ने बताया कि आदित्य देव पब्लिक स्कूल की चहारदीवारी से गांव भर का कूड़ा पड़ने से स्कूल आने वाले बच्चों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने स्कूल के आसपास सफाई करने के साथ ही प्रधान को पत्र लिखकर गांव का कूड़ा अन्यत्र डंप कराने की मांग की। इससे पूर्व कविता व लघु कथा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता में अंजलि राना ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय व कविता कंबोज ने ने तृतीय, लघु कथा में कविता कंबोज ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय व मनीषा मौर्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। कर्फ्यू की वजह से शिविर में न आने वाले छात्र-छात्राओं ने अपने घर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। वहां प्रियंका, कल्पना, अंजलि, राजेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed