फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Clean Kalyani Movement on full swing

कल्याणी नदी में सफाई अभियान जारी, अतिक्रमण ढहाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Clean Kalyani Movement on full swing
रुद्रपुर में कल्याणी नदी के समीप सफाई करते मेयर व अन्य। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। नगर निगम और रोटरी क्लब की ओर से कल्याणी नदी की सफाई के लिए चलाई जा रही मुहिम और तेज हो गई है। सोमवार को मेयर रामपाल सिंह के नेतृत्व में सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने कल्याणी नदी में पहुंचकर सफाई की। शिवनगर से कल्याणी की सफाई के लिए जेसीबी मशीन के साथ ही तमाम लोगों ने श्रमदान किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान नदी के पास लोगों की ओर से बनाए गए जानवर बाड़े भी ध्वस्त किए गए। मेयर ने नदी किनारे अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी की जिन लोगों ने भी नदी में अतिक्रमण किया है, अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें, अन्यथा नगर निगम ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

साथ ही मेयर ने नदी में कचरा फेंकने वालों को भी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सफाई अभियान में इनरव्हील क्लब, रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन, साथी टीम, सारथी फाउंडेशन, भारत विकास परिषद सहित कई संस्थाओं के लोग जुटे रहे। वहां एमनए रिंकू बिष्ट, अमित नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, नगर निगम की ब्रांड अंबेसडर नीलम कोली, पार्षद शिवकुमार गंगवार, भुवन गुप्ता, राजेश जग्गा, डॉ. राकेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed