फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminties

जवाहर नगर की सड़कों में चलना हुआ मुहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Civic aminties
हरीश पाठक। - फोटो : RUDRAPUR
स्वतंत्रता सेनानी ग्राम जवाहर नगर की बदहाल सड़कों पर लोगों का चलना मुहाल हो गया है। गड्ढेयुक्त इन सड़कों का इतना बुरा हाल है कि यहां से गुजरने से पहले बुजुर्ग लाठी लेना नहीं भूलते। कई वर्षों से इन सड़कों का पुनर्निर्माण आदि कार्य नहीं होने से यह समस्या खड़ी हो रही है।
विज्ञापन

जवाहर नगर की मुख्य सड़क बिंदुखत्ता को और शांतिपुरी को जोड़ती है। इन सड़कों पर वाहनों के साथ ही बड़ी संख्या में पैदल यात्री भी चलते हैं। इसके बावजूद इस सड़क की लगातार अनदेखी की जा रही है। इस सड़क के गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। साथ ही वाहनों से सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। बुजुर्ग लोग इस सड़क पर बगैर किसी सहारे के चलने से घबराते हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अंतिम बार सड़क का पुनर्निर्माण उन्हें याद तक नहीं है। नेता भी बार-बार झूठे आश्वासन देकर लोगों को गुुमराह करते हैं। पिछले दिनों बारिश के कारण सड़क और गड्ढे बन गए हैं। कई स्थानों पर सड़क पर जलभराव भी हो गया है। इस कारण इस सड़क पर दोपहिया और पैदल लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

गांव के विकास के लिए हवाई और झूठे वादे किए जाते हैं। धरातल पर कोई भी काम नहीं किया गया है। गांव में सड़कों का बुरा हाल है। दुर्घटनाओं के डर से बुजुर्ग लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमला नोलिया।
पिछले 10 वर्षों से जवाहरनगर की सड़कों की दशा नहीं सुधरी है। सिर्फ नेताओं के झूठे आश्वासनों में इतने साल गुजर गए। सड़क की बदहाली पर किसी का ध्यान नहीं है। सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है, यह कहना मुश्किल हो गया है।

- मोहनचंद्र पांडेय।
हमने उत्तराखंड राज्य के गठन के लिए आंदोलन किया और कई बार आंदोलन के दौरान लाठियां भी खाई हैं। राज्य बनने के बाद जवाहर नगर गांव की सड़कें अभी भी बदहाल हैं। स्वतंत्रता सेनानी गांव होने के बाद भी यहां विकास दूर-दूर तक नहीं दिखाई देता है। - हरीश पाठक।

कमला नोलिया।

कमला नोलिया।- फोटो : RUDRAPUR

जवाहर नगर गांव की बदहाल सड़क।

जवाहर नगर गांव की बदहाल सड़क।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed