फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

तेंदुए को पकड़ो या मारो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities
नानकमत्ता के ध्यानपुर गांव में बैठक करते प्रधान संघ के ग्राम प्रधान। - फोटो : SITARGANJ
ग्राम प्रधान संघ की बैठक में क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को शीघ्र मारने या पकड़ने की मांग की गई, ताकि ग्रामीण उसके आतंक से निजात पा सकें। इसलिए तेंदुए को जल्द आदमखोर घोषित किया जाए। प्रधानों ने जंगल से सटे गांवों में शीघ्र सोलर फेंसिंग करने सहित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएफओ को भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम ध्यानपुर में ग्राम प्रधान समर सिंह के आवास पर संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने की। बैठक में ग्राम प्रधानों ने पिछले दस महीने में तेंदुए के क्षेत्र में आतंक और हमले से चार लोगों की मौत पर चिंता व्यक्त की गई। कहा कि 15 जनवरी को जंगल में जानवरों के लिए चारा लेने गई ग्राम ध्यानपुर निवासी आरती चंद को घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इससे पूर्व भी तेंदुए ने हमला कर बच्चे हर्षदीप सिंह सहित तीन लोगों की जान ली।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार को संबोधित ज्ञापन रनसाली रेंजर प्रदीप धौलाखंडी को सौंपा। ज्ञापन में वन विभाग से तेंदुए को आदमखोर घोषित कर शीघ्र मारने या पकड़ने की मांग की गई, ताकि ग्रामीण तेंदुए के आतंक से निजात पा सके। जंगल से लगते ग्राम ध्यानपुर, सरोजा, मगरसड़ा, नगला, नलई, पहसैनी, सुनखरी, लामाखेड़ा में शीघ्र सोलर फेंसिंग कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संघ ने कहा कि ध्यानपुर जंगल का क्षेत्र 12 सौ एकड़ में है, जिसे खत्म कर भूमि अन्य विभाग को सौंप दी जाए। ग्राम प्रधानों ने समस्या के शीघ्र निदान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बैठक में हरनाम सिंह, समर सिंह, कविता देवी, सुखविंदर सिंह, सोनी देवी, जयंती देवी, जसविंदर कौर, जगीर सिंह, देवेंद्र सिंह, रेशमा देवी आदि मौजूद थे। इधर, रेंजर धौलाखंडी ने मृतक आरती चंद के घर पहुंचकर शोक जताया और परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में पति रामचंद को एक लाख रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed