फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

लौका मामले में न्याय के लिए कोतवाली पर धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
प्रमोद कुमार, एसपी काशीपुर। - फोटो : SITARGANJ
लौका प्रकरण में पीड़ित सतेंद्र को न्याय दिलाने की मांग के लिए राजनैतिक संगठनों ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली का घेराव किया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन पर सत्ता पक्ष के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया। कहा कि सतेंद्र को झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। ग्रामीणों ने सतेंद्र की तहरीर पर कार्रवाई न होने पर भी आक्रोश जताया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 12 बजे कोतवाली में लौका, गोठा, तिलियापुर, बसगर आदि क्षेत्रों से ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कोतवाली परिसर में सभा में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक सतेंद्र को राजनीति का शिकार बनाया गया है। सतेंद्र ने गांव में सड़क बनाने की मांग की थी लेकिन द्वेषपूर्ण राजनीति में उसके खिलाफ बिना जांच के ही चार मुकदमे दर्ज कर दिए गए। पुलिस ने रात में दबिश देकर गिरफ्तार भी कर लिया लेकिन सतेंद्र की ओर से दी तहरीर पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस व प्रशासन ने सत्ता पक्ष के दबाव में सतेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने विधि सम्मत काम करने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक नारायण पाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, आप के विधानसभा प्रभारी अजय जायसवाल, पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, सपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव, भीष्म नारायण विद्रोही, सतवंत सिंह बागी, यूसीडीएफ के निदेशक राम पांडे, पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी अनवार अहमद, शाकिर अली, मंजू तिवारी, विजय राव ने भी सभा को संबोधित किया। धरने पर पुलिस अफसरों की ग्रामीणों और नेताओं से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ओम प्रकाश ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर भी ग्रामीण नहीं माने और मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे। शाम करीब छह बजे एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार से वार्ता हुई। एसपी ने सतेंद्र की तहरीर पर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। साथ ही जांच होने तक मारपीट के आरोपी दो दरोगा अन्यत्र थानों में स्थानांतरित कर दिए गए हैं। ग्रामीणों ने एक नवंबर तक कार्रवाई न करने पर पुन: आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए धरना समाप्त कर दिया।
आसपास के थानों की पुलिस बुलाई
कोतवाली में धरने को देखते हुए एसपी क्राइम मिथिलेश कुमार सिंह, एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार ने सीओ ओम प्रकाश के साथ ही किच्छा कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, इंस्पेक्टर सलाहउद्दीन, संजय सिंह गर्ब्याल, पुलभट्टा एसओ विनोद जोशी, पंतनगर एसओ मदन मोहन जोशी तैनात रहे। इस दौरान आसपास के थानों से भारी पुलिस बल, पीएसी, महिला पुलिस बल बुला लिया गया था।
दलित समाज का उत्पीड़न नहीं होने देंगे : महक सिंह
सितारगंज। कोतवाली में धरने पर बैठे ग्रामीणों व पीड़ित परिवार के समर्थन में भीम आर्मी के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे। हरिद्वार से पहुंचे भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में दलित समाज का उत्पीड़न हो रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सितारगंज से सरकार के खिलाफ संघर्ष शुरू हो गया है। सतेंद्र सिंह को न्याय दिलाने तक भीम आर्मी के पदाधिकारी सितारगंज में ही रहेंगे। संवाद

सतेंद्र के मामले में ग्रामीण आए थे जिनसे वार्ता की गई। सतेंद्र पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष विवेचना और सतेंद्र की तरफ से तहरीर देकर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली के दो दरोगाओं पर मारपीट का आरोप लगाया गया था। इस पर दोनों को जांच होने तक अन्यत्र थानों में स्थानांतरित कर दिया गया है। जांच में अगर पुलिस कर्मी दोषी निकले तो कार्रवाई होगी।
-प्रमोद कुमार, एसपी काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed