फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

नजूल भूमि पर मालिकाना हक का शुल्क कम करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
रुद्रपुर में बीजेपी उत्तरी मंडल कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते महामंत्री राधेश शर्मा। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। भाजपा उत्तरी मंडल कार्यसमिति की बैठक में नजूल भूमि पर मालिकाना हक के लिए, लिए जा रहे शुल्क को कम करने व बिल के सरलीकरण की मांग की गई। इस संबंध में मंडल पदाधिकारियों व सदस्यों ने राजनीतिक प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन

जिला कार्यालय में हुई बैठक का शुभारंभ जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह व उत्तम दत्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तय किया गया कि सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच में ले जाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रयास करना होगा। मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि बैठक में अगले तीन माह के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य रूप से छह जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पौधरोपण, 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान महामंत्री राधेश शर्मा, योगेश वर्मा, अशोक सागर, सुरेश कोली, उत्तम दत्ता आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग
भाजपा उत्तरी मंडल कार्यसमिति की बैठक में प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल होता भी मिला। दरअसल, एक जुलाई से प्रतिबंधित प्लास्टिक को बैन किया गया है लेकिन बैठक में पानी के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलास रखे हुए मिले। इस संबंध में महामंत्री राधेश शर्मा का कहना है कि भविष्य में इस संबंध में सावधानी बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed