फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

जिला अस्पताल में पेयजल किल्लत से बेहाल हुए मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके साथ तीमारदार। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। भीषण गर्मी के बीच जिला अस्पताल में आए दिन पेयजल आपूर्ति ठप होने से मरीज और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को बिजली सप्लाई के पेनल का फ्यूज उड़ने से दो घंटे पेयजल व्यवस्था ठप हो गई। इससे मरीजों, तीमारदारों के साथ ही कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बाद में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत करने बाद पेयजल व्यवस्था बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 11 बजे पेयजल आपूर्ति ठप होने से कुछ तीमारदारों ने इसकी शिकायत प्रमुख अधीक्षक डॉ. डीएस पंचपाल से की। उन्होंने कहा कि पानी उपलब्ध न होने के कारण उन्हें बाहर से मिनरल वाटर खरीदना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी न मिलने से वार्ड में भर्ती मरीजों व तीमारदारों को दिक्कतें हो रही हैं। करीब दो घंटे बाद बिजली सप्लाई के पेनल में नया फ्यूज लगाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पेयजल व्यवस्था सुचारु हो सकी। मरीजों ने कहा कि इससे पहले भी मोटर पंप फुंकने से कई बार पेयजल किल्लत झेलनी पड़ी है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंचपाल ने बताया कि मोटर पंप के लिए बिजली सप्लाई के पेनल का फ्यूज उड़ गया था लेकिन अस्पताल में नया फ्यूज नहीं था। अब 15 नए फ्यूज खरीद लिए गए हैं। इस कारण अब फ्यूज उड़ने की स्थिति में मरीजों को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल किल्लत पर बोले मरीज व तीमारदार-
करीब दो घंटे तक पानी न मिलने से मरीजों व तीमारदारों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
-कैसर जहां।
आम लोग बेहतर सुविधाओं की उम्मीद से जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचते हैं लेकिन यहां पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। -कविता।

करीब दो घंटे तक अस्पताल में पानी नहीं मिलने से मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल प्रबंधन को मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए। भगवत शरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed