फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

जुलूस निकालकर सभा में मजदूर विरोधी कानून रद्द करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
पंतनगर में जुलूस निकालते श्रमिक। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय परिसर में इंकलाबी मजदूर केंद्र, ठेका मजदूर कल्याण समिति व प्रगतिशील महिला एकता केंद्र के कार्यकर्ताओं ने टा-कालोनी प्राइमरी स्कूल में सभा की। यहां से झा कालोनी, मजदूर बस्तियों से होते हुए शहीद स्मारक तक जुलूस निकाला गया। सभा में मजदूर विरोधी कानून रद्द करने की मांग की गई।
विज्ञापन

सभा में वक्ताओं ने कहा कि मई दिवस मजदूरों के शोषण, उत्पीड़न, दमन के खिलाफ संगठित और जुझारू संघर्षों का प्रतीक है। आंदोलनों में संघर्ष के दम पर आठ घंटे का कार्य दिवस सहित तमाम अधिकारों को हासिल करना जीत का प्रतीक है। मई दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज फिर से शासक पूंजीपति वर्ग की सरकारें मजदूर व मेहनतकश जनता पर चौतरफा हमलावर हैं। ऐसे में मई दिवस की क्रांतिकारी विरासत को आगे बढ़ाते हुए ही हम अपने अधिकारों को बचा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने निजीकरण, उदारीकरण की नीतियां और मजदूर विरोधी चार लेबर कोड रद्द करने की मांग उठाई। इसके अलावा आठ घंटे के कार्यदिवस पर हमला करना बंद करने, न्यूनतम वेतन 25 हजार रुपये मासिक घोषित करने, समान कार्य समान वेतन लागू करने समेत अन्य मांगें उठाई। यहां मीना, पूजा, राशिद, मनोज कुमार, रमेश, सुभाष प्रसाद, पारसनाथ, अभिलाख सिंह, भरत यादव, पृथ्वीराज गौतम, श्रवण कुमार आदि ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले इंटक, एटक से संबद्ध यूनियनों से जुड़े श्रमिकों ने रविवार को जुलूस निकालकर पीपल चौराहे पर सभा आयोजित की। इसमें मजदूरों के संघर्षों को याद किया गया। सभा में वक्ताओं ने मजदूर दिवस का इतिहास बताया। यहां इंटक व संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष जनार्दन सिंह, महामंत्री ओएन गुप्ता, संतोष कुमार, महेंद्र शर्मा, जगदीश कुमार, शिवानंद पांडे, शैलेंद्र मिश्रा, जोगिंदर, हाकिम, संतोष गुप्ता, पन्नालाल, राजपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed