फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

शहीद पार्क में अवैध कब्जे के खिलाफ नगर निगम पहुंची महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
रुद्रपुर नगर निगम परिसर में एकत्र महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शहीद पार्क में अवैध कब्जे व अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने मेयर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पार्क में मूर्तियां रखकर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है जबकि देश के लिए शहादत देने वाले राम कुमार आर्या की याद में पार्क का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 स्थित आदर्श कॉलोनी में 20 वर्ष पहले असम राइफल्स के शहीद राम कुमार आर्या की याद में पार्क निर्मित किया गया है। शहीद की पत्नी हेमलता आर्य का कहना है कि इस पार्क के माध्यम से कई तरह के कार्य व प्रयोजन होते रहते हैं। कई बार स्थानीय स्तर पर बैठक आदि का आयोजन भी किया जाता है।
विज्ञापन

सुबह-शाम बच्चों के खेलने व मार्निंग वाक आदि के लिए भी लोग यहां पहुंचते हैं। वहीं पार्क में कुछ अतिक्रमणकारियों की नजर पड़ गई है। ऐसे में मौके पर कुछ मूर्तियां ला कर रख दी गई हैं जिसके माध्यम से कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं ने एकजुट होकर कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर ज्योति, दुर्गा देवी, पार्वती देवी, नंदिनी देवी, कमल राणा, राजेंद्र थापा, प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed