{"_id":"620e913d6d0b760f3f67e598","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld4540107175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्ग पर आम हो चली है जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्ग पर आम हो चली है जाम की समस्या
विज्ञापन
गदरपुर के मुख्य मार्ग पर जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य मार्ग पर आम हुई जाम की समस्या
गदरपुर। नगरी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या आम हो चली है। बृहस्पतिवार को मुख्य मार्ग पर लगे जाम ने हर वर्ग को प्रभावित कर दिया। मार्ग के दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं और वाहन रेंग कर चलते रहे। कुछ पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल जाम को खुलवाने की कोशिश की लेकिन बार-बार जाम लगने से वाहन चालक, व्यापारी और राहगीर परेशान रहे। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार होते-होते बचे। दोपहर दो बजे के बाद स्कूलों की छुट्टी होने के बाद परेशानी और भी बढ़ गई। कई स्कूल बसें जाम में फंसी रहीं। जाम में फंसे रहने के कारण स्कूली बच्चों का बुरा हाल हो गया। मुख्य मार्ग पर ठंडी नदी के पुल के संकरा होने की वजह से भी जाम बना रहा। फुटपाथ पर आड़े -तिरछे खड़े रहने वाले वाहनों और अनगिनत ई-रिक्शाओं की भरमार से भी यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा कर रह गई।
गदरपुर की जनता को जाम से मुक्ति दिलाने एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन की सारी कवायद विफल होकर रह गई। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह ने कहा कि मुख्य मार्ग पर यातायात पुलिस के जवानों की तैनाती के लिए जिला मुख्यालय को अवगत कराया गया है। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए स्थानीय पुलिस कर्मियों एवं होमगार्ड के जवानों की मदद ली जा रही है। संवाद
फोटो17आरडीपी07पी - गदरपुर में मुख्य मार्ग पर जाम में फंसे वाहन