फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

मुख्य मार्ग पर आम हो चली है जाम की समस्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
गदरपुर के मुख्य मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : RUDRAPUR
मुख्य मार्ग पर आम हुई जाम की समस्या
विज्ञापन

गदरपुर। नगरी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या आम हो चली है। बृहस्पतिवार को मुख्य मार्ग पर लगे जाम ने हर वर्ग को प्रभावित कर दिया। मार्ग के दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं और वाहन रेंग कर चलते रहे। कुछ पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल जाम को खुलवाने की कोशिश की लेकिन बार-बार जाम लगने से वाहन चालक, व्यापारी और राहगीर परेशान रहे। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार होते-होते बचे। दोपहर दो बजे के बाद स्कूलों की छुट्टी होने के बाद परेशानी और भी बढ़ गई। कई स्कूल बसें जाम में फंसी रहीं। जाम में फंसे रहने के कारण स्कूली बच्चों का बुरा हाल हो गया। मुख्य मार्ग पर ठंडी नदी के पुल के संकरा होने की वजह से भी जाम बना रहा। फुटपाथ पर आड़े -तिरछे खड़े रहने वाले वाहनों और अनगिनत ई-रिक्शाओं की भरमार से भी यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा कर रह गई।

गदरपुर की जनता को जाम से मुक्ति दिलाने एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन की सारी कवायद विफल होकर रह गई। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह ने कहा कि मुख्य मार्ग पर यातायात पुलिस के जवानों की तैनाती के लिए जिला मुख्यालय को अवगत कराया गया है। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए स्थानीय पुलिस कर्मियों एवं होमगार्ड के जवानों की मदद ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन

फोटो17आरडीपी07पी - गदरपुर में मुख्य मार्ग पर जाम में फंसे वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed