{"_id":"617c4365c3de2b29113fd735","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld4430697199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण अभियान पर भारी पड़ी नेताओं की पैरोकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण अभियान पर भारी पड़ी नेताओं की पैरोकारी
विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज के पास प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन से तोड़े गए फड़।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसबीटी निर्माण में बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम के अभियान में नेताओं ने रोड़ा अटका दिया। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक भी हुई। उन्होंने दीपावली नजदीक होने और आपदा की वजह गिनाते हुए अभियान का विरोध जताया। इसके बाद निगम की टीम दो खोखे तोड़ने के बाद अभियान खत्म कर वापस लौट गई।
दरअसल रोडवेज बस अड्डे की जमीन पर बहुप्रतीक्षित आईएसबीटी का निर्माण होना है। इसके लिए डीडी चौक के पास रोडवेज के बाहर अवैध रूप से बने करीब 50 खोखे हटाए जाने हैं। नगर निगम की ओर से अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने खोखे और सामान नहीं हटाया है। शुक्रवार को एमएनए विशाल मिश्रा की अगुवाई टीम वहां पहुंची और खोखेवालों से सामान बाहर निकालने की बात कही।
इससे अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। टीम ने जेसीबी की मदद से दो खोखे ढहा दिए। सूचना मिलने पर विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा सहित अन्य लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया और खोखों के बाहर रखा सामान अंदर रखवा दिया। इस पर टीम की उनसे नोकझोंक हो गई। विधायक ने निगम की कार्रवाई को व्यापारियों का उत्पीड़न करार दिया।
विज्ञापन
कहा कि दीपावली पर्व नजदीक है और कुछ दिन पहले ही आपदा आई है। इसे देखते हुए अभियान चलाना गलत है। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद प्रभावित दुकानदारों के साथ बैठक की जाए और उन्हें कारोबार के लिए उचित जगह दिलाने के बाद ही अभियान शुरू किया जाए। इसी बीच वहां एसडीएम प्रत्यूष सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन काफी देर चली वार्ता के बाद अभियान स्थगित कर दिया गया। एमएनए विशाल मिश्रा ने बताया कि जेसीबी ने दो अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए थे। दीपावली पर्व और आपदा को देखते हुए जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों की गुजारिश पर अभियान को रोक दिया गया है। दीपावली के बाद फिर से अभियान शुरु किया जाएगा।

रुद्रपुर डीडी चौक के पास एसडीएम व एमएनए से वार्ता करते विधायक ठुकराल व भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोर?- फोटो : RUDRAPUR