{"_id":"6175b0cfd218821de80bb05f","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld4424892189","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने एसएसपी कैंप कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने एसएसपी कैंप कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रुद्रपुर में एसएसपी कैंप कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर रविवार को किसानों ने एसएसपी कैंप कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसएसपी डीएस कुंवर को ज्ञापन देकर किसानों पर दर्ज मुदकमे वापस लेने की मांग की।
गुस्साए किसानों ने कहा कि किच्छा में पिछले दिनों मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने पर पुलिस ने कई किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए थे। किसानों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया। जबकि किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने समेत अन्य मांगों की अनदेखी होने पर अपना विरोध प्रकट कर रहे थे। पुलिस ने विरोध कर रहे किसानों को रोकने के साथ ही उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज कर दिए।
किसानों ने एसएसपी से किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को शीघ्र वापस लेने की मांग की। वहां पर ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह, तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी, अमनदीप सिंह, कर्म सिंह पड्डा, निर्मल सिंह, दलजीत सिंह रंधावा, संतोख सिंह, जितेंद्र सिंह आदि थे।