फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

नगर निगम में गरजे ट्रांजिट कैंप के लोग, नाली निकासी की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
रुद्रपुर नगर निगम में प्रदर्शन करते ट्रांजिट कैंप के लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप की मुख्य सड़क ऊंची बनने की वजह से नालियों के गंदे पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने पानी की निकासी की मांग को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन किया। उन्होंने एमएनए को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के श्मशानघाट रोड देवी मंदिर गली निवासी लोग नगर निगम पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोहल्ले की सड़क काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है। इसके साथ ही मुख्य सड़क के ऊंचा बनने की वजह से मोहल्ले की नाली के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसके चलते गंदे पानी का जमाव हो रहा है और इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कहा कि नालियों का गंदा पानी निकासी के अभाव में घरों में घुस रहा है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सुशील कुमार के घर से मान सिंह के घर तक करीब सौ मीटर सड़क का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एमएनए विशाल मिश्रा के समक्ष समस्याएं रखी। एमएनए ने मौका मुआयना कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। वहां पर अनीता देवी मौर्या, प्रमिला, शिल्पा सिंह, सुशीला देवी, अनीता दास, ज्योतिका, रचना, दलीप अधिकारी, रोबिन विश्वास सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed