{"_id":"614a31f28ebc3e9d5d2d5222","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld4387894132","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 सूत्री मांगों के ऊर्जा निगम कर्मचारियों की पेन व टूल डाउन हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 सूत्री मांगों के ऊर्जा निगम कर्मचारियों की पेन व टूल डाउन हड़ताल शुरू
विज्ञापन
रुद्रपुर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते कर्मचारी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगम कर्मियों और पेंशनरों की लंबित समस्याओं समेत 14 सूत्री मांग को लेकर कर्मचारियों ने पेन और टूल डाउन हड़ताल शुरू कर दी है। अगले दो दिन तक हड़ताल जारी रहेगी। इस बीच बिजली का फॉल्ट आने पर भी सही नहीं किया जाएगा।
मंगलवार को उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा और उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन की ओर से कर्मचारियों ने इंजीनियर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि वर्तमान तक नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। ऊर्जा के तीन निगमों में उपनल के माध्यम से कार्यरत संविदा कार्मिकों को नियमित किया जाए।
तीनों निगमों में सातवें वेतन आयोग के अनुसार कार्मिको को अनुमन्य विभिन्न भत्तों का रिवीजन अभी तक नहीं हुआ है, इस विषय में तत्काल कार्यवाही हो। कहा कि तीनों ऊर्जा निगमों में उपाकालि, यूजेवीएनएल, पिटकुल का एकीकरण किया जाए। कहा कि 23 सितंबर को यूजेवीएन मुख्यालय में एक दिवसीय सत्याग्रह किया जाएगा। फिर 25 सितंबर को यूपीसीएल में व 27 सितंबर को पिटकुल में सत्याग्रह किया जाएगा। सरकार की ओर से मांगे नहीं मानी गईं तो छह अक्तूबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। वहां इंजीनियर राजेश कुमार, सचिन कश्यप, एमएन उप्रेती, भूपेंद्र राणा, प्रदीप बिष्ट, गोविंद सिंह, राजेश दुबे, अंजली सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
काशीपुर। यहां ईई कार्यालय पर प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। हाइड्रो इंप्लाइज यूनियन के वरिष्ठ महामंत्री मनोज कक्कड़ ने कहा कि समझौता होने के बावजूद सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। सभा को दीपक शर्मा, एमएस दुबे, वीके गुप्ता, सुरजीत कुमार, ललित हरबोला, एमएस रावत आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष केहर सिंह व संचालन ईई अनिल वर्मा ने किया।

ाशीपुर में हाईडिल कार्यालय पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते विद्युत कर्मी।- फोटो : KASHIPUR