फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

बाईपास निर्माण की मांग के लिए धरने में उमड़ा जनसैलाब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
गदरपुर में बाइपास निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। बाईपास निर्माण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन जोर पकड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के साथ ही विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने धरने में शिरकत की और मांग को जायज करार दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को अनाज गल्ला मंडी स्थित शेड पर चल रहे धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही उत्तरांचल पंजाबी महासभा, कंबोज महासभा, व्यापार मंडल गदरपुर, महतोष, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्यों सहित अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने भागीदारी की। सभी ने बाईपास निर्माण नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सितारगंज से लेकर दोराहा तक 79 किमी लंबे हाईवे में सिर्फ गदरपुर में ही आठ किमी बाईपास का निर्माण रोका गया है। आरोप लगाया कि प्रस्तावित बाईपास को जोड़ने वाले लिंक मार्गों पर बनने वाले अंडरपासों को लेकर क्षेत्रीय विधायक और मंत्री अरविंद पांडेय की ओर से वर्ष 2017 में लिखा गया पत्र ही बाईपास निर्माण में रोक की वजह बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री पांडेय लिंक मार्गों पर बनाए जाने वाले अंडरपास के स्थान पर चौराहा बनाने के पक्ष में हैं। इसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। वहां व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री अशोक छाबड़ा, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, विनोद भुसरी, इंद्रपाल सिंह संधू, सुशील गाबा, अजय गाबा, अजायब सिंह धालीवाल, गुरविंदर सिंह विर्क, आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed