फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

दूनी डैम पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
डैम के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। दूनी डैम के फाटक खोलने की मांग के लिए ग्रामीणों ने डैम पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि फाटक न खोलने से डैम का पानी दाह एवं ढाकी गांव में भरने लगा है। इससे गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र की देवहा, कामन, थनारा एवं परवीन नदी का पानी उत्तर प्रदेश सीमा पर बने दूनी डैम में जाकर मिलता है। इससे डैम में पानी बढ़ने लगा है। डैम के फाटक न खुलने से डैम के ऊपरी हिस्से पर बसे दाह और ढाकी गांवों में जलभराव हो रहा है। फाटक नहीं खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने डैम पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यूपी डैम प्रशासन दूनी डैम के फाटक नहीं खोल रहा है। इससे डैम का पानी दाह एवं ढाकी में भरने लगा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि डैम के ऊपरी हिस्से में उत्तराखंड के ग्रामीण काबिज हैं। यूपी सिंचाई विभाग ने अपनी तरफ से यूपी सीमा पर ठोकरें बना दी हैं। इससे बरसात में डैम का पानी उत्तराखंड के सीमा क्षेत्र में स्थित दाह एवं ढाकी गांवों में भरने लगता है। कहा कि हर वर्षाकाल में यूपी सिंचाई विभाग फाटक बंद करता आ रहा है। ग्रामीण फाटक खोलने की मांग करते हैं तो विभाग के अधिकारी सिंचाई विभाग के मुख्यालय लखनऊ में अपनी मांग रखने की बात कहकर पलड़ा झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यूपी व उत्तराखंड सिंचाई विभाग के आला अफसरान और शासन से गांवों को डैम के पानी से निजात दिलाने की मांग की है। वहां हरभजन सिंह, कारज गिल, गुरजंट सिंह, चरन सिंह, राजेंद्र सिंह, काला सिंह, राजू सिंह, मलकीत सिंह, राज कौर, गुरुचरन कौर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed