फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   civic aminities

मनरेगा कार्यों के सोशल ऑडिट का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
civic aminities
खटीमा में ब्लॉक परिसर में धरना देते ग्राम प्रधान। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। मनरेगा से क्षेत्र में किए गए कार्यों के सोशल ऑडिट का ग्राम प्रधान संघ ने विरोध किया है। उन्होंने सोशल ऑडिट को बरसात के बाद कराने की मांग के लिए सांकेतिक धरना भी दिया। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी से भी मुलाकात।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम प्रधान संघ के प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने मनरेगा कार्यों की सोशल ऑडिट को बरसात के बाद कराने की मांग की। धरने पर बैठे ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष संजीव राणा, महामंत्री माया जोशी, मुकेश कुमार व संरक्षक कौशल कुमार कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सोशल ऑडिट संभव नहीं है। धरनास्थल पर एकत्र बीडीसी एवं ग्राम प्रधानों ने कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में मनरेगा के कार्यों का सोशल ऑडिट संभव नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ब्लॉक कर्मचारी भी बाढ़ राहत कार्यों में जुटे हैं। उन्होंने एक माह या फिर बरसात के बाद सोशल ऑडिट कराने की मांग की। कहा कि बारिश के दौरान जांच करने पर टीम को सहयोग नहीं किया जाएगा। वहां ललित राणा, जनक चंद, अनिल चंद, संत लाल, मुन्नी राणा, द्रोपदी, मंजू देवी, कैलाश चंद, मुकेश कुमार, तेज सिंह महर, रामू भंडारी, महेंद्र चंद, रविंद्र ज्याला, सोनी , पवन, गिरधर, आदेश राणा, सचिन राणा, विरेन्द्र रावत, मुकेश राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed