फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

पीड़ित पक्ष से समन्वय बनाएं रखे विवेचना अधिकारी: डीआईजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
काशीपुर में पीड़ित की व्यथा सुनते डीआईजी डा. नीलेश आनंद भरणे। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि विवेचना अधिकारी पीड़ित पक्ष के सीधे संपर्क में रहें। उन्हें मुकदमे के हर स्टेप की जानकारी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। खासकर पॉक्सो, महिला अपराध, एससी उत्पीड़न के केसों में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईजी डा. भरणे शुक्रवार शाम कोतवाली परिसर में पीड़ित संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। कहा कि थाने और कोतवाली में दर्ज मुकदमों में समय रहते सुसंगत धाराओं में कार्रवाई होनी चाहिए। आदतन अपराधियों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आए और चार्जशीट लगाने के बाद कोर्ट में भी मजबूत पैरवी करें, ताकि लोगों में कानून और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े। डीआईजी ने कहा कि थाने का सीयूजी नंबर न उठाने पर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राम सरवरखेड़ा निवासी मौ. यासीन ने कहा कि उसने अपनी बेटी का विवाह एक मार्च 2022 को बरेली निवासी सीए से किया था। ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया तो उसकी बेटी ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

डीआईजी ने सीओ वीर सिंह को इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। निवारमुंडी, जसपुर निवासी जगवती ने मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने की शिकायत की। लक्ष्मीपुरपट्टी निवासी जेबा ने कहा कि उसका निकाह 26 अगस्त को रामनगर निवासी से हुआ था। दहेज की मांग को लेकर उसे बुरी तरह मारापीटा। पुलिस ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। कुंडा निवासी शेरअली ने कहा कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर मारपीट की। पुलिस ने मारपीट की मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक ने बताया कि प्रेम सिंह उर्फ पादरी कई लोगों पर जानलेवा हमले कर चुका है। जमानत पर छूटने के बाद वह वारदात को फिर अंजाम दे देता है। डीआईजी ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आईटीआई क्षेत्र की एक महिला ने तीन युवकों के खिलाफ बेटी को परेशान करने की शिकायत की। डीआईजी ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुन निस्तारण के निर्देश दिए। वहां एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसपी चंद्रमोहन सिंह, सीओ वीर सिंह, कोतवाल मनोज रतूडी, जसपुर कोतवाल धीरेंद्र सिंह, आईटीआई प्रभारी आशुतोष सिंह, कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी आदि थे।
बच्चे को साथ लेकर एक-दूसरे की शिकायत करने पहुंचा दंपति
काशीपुर। जनसंवाद कार्यक्रम में पति और पत्नी अपने बच्चे को साथ लेकर अपनी-अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। गोद में बच्चा लेकर पहुंचे जसपुर निवासी व्यक्ति ने डीआईजी को बताया कि उसकी पत्नी का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं है। वह उसके और उसकी मां के साथ मारपीट करती है। उसने महिला हेल्प लाइन में भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उल्टे पत्नी उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। वहीं बगल में बैठी पत्नी ने आरोप लगाया कि साहब पति उसे शराब पीकर पीटता है। महिला हेल्प लेाइन प्रभारी बीना पपोला ने बताया कि तीन बार दोनों पक्षों की काउंसलिंग की जा चुकी है। समझौता होने के बाद फिर विवाद शुरू हो जाता है। डीआईजी ने एक बार फिर काउंसलिंग करने को कहा जिस पर दोनों साथ ही वापस लौट गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed