{"_id":"5880ffbc4f1c1b711befe3a0","slug":"chhabra-joined-the-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"देमंडी समिति के पूर्व चेयरमैन छाबड़ा भी भाजपा में शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देमंडी समिति के पूर्व चेयरमैन छाबड़ा भी भाजपा में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
भ्ााजपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ कांग्रेसी और मंडी समिति रुद्रपुर के पूर्व अध्यक्ष बलदेव राज छाबड़ा ने भी बृहस्पतिवार को देहरादून में अपने कई अन्य समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। रुद्रपुर शहर से छाबड़ा के भाजपा में शामिल होने से रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले तिलकराज बेहड़ के चुनाव प्रचार में दिखने वाले बलदेव राज छाबड़ा अब भाजपा प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल के प्रचार में दिखाई देंगे। छाबड़ा का कहना है कि हरीश रावत सरकार में उनके साथ भी काफी अनदेखी हुई, एकाएक उन्हें मंडी समिति के चेयरमैन पद से हटा दिया गया। इसके बाद भी वह पार्टी से जुड़े रहे।
विज्ञापन
हरक सिंह रावत के करीबी माने जाने वाले बलदेवराज छाबड़ा ने हरक सिंह रावत के भाजपा में जाने के बाद भी पार्टी नहीं छोड़ी, लेकिन विगत दिनों यशपाल आर्य के पाला बदलने से तराई में आए एकाएक भूचाल के बाद शहर कांग्रेस के एक धड़े में बेचैनी और छटपटाहट थी। अमर उजाला ने अपनी खबरों में पहले ही इशारा कर दिया था कि गाबा गुट सहित छाबड़ा गुट भी भाजपा का दामन थाम सकता है।
विज्ञापन
हालांकि अभी हिमांशु गाबा गुट ने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि 24 घंटे के भीतर गाबा गुट भी यशपाल आर्य की मौजूदगी में कांग्रेस को बाय-बाय करने वाला है। बृहस्पतिवार को बलदेव राज छाबड़ा के साथ किच्छा मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र चौपड़ा, मंडी विपणन बोर्ड के सदस्य त्रिलोकी मिश्रा, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव कपिस खुराना, हिमांशु मिड, अंकित पुरोहित, अजयपाल यादव भी भाजपा में शामिल हुए हैं।