फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cheated of two lakh rupees by pretending to be aunt's son

Udham Singh Nagar News: मौसी का बेटा बनकर दो लाख रुपये ठगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cheated of two lakh rupees by pretending to be aunt's son
बाजपुर। उत्तर प्रदेश के गांव मानपुर निवासी अमनदीप सिंह ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक पर खुद को उसकी मौसी का बेटा बताकर दो लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि बीते बुधवार को उसके मोबाइल पर कॉल आई। आरोपी युवक ने खुद को उसे मौसी का बेटा बताया। कहा कि उसके दोस्त की मां बहुत बीमार है। खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दो। उसकी बातों में आकर उसने दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। फिर दोबारा कॉल आई कि एक लाख और भेज दो। शक होने पर उसने अपनी मौसी के बेटे को दूसरे नंबर से कॉल किया तो सच्चाई का पता चला। उसने बाजपुर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसआई विनोद फर्त्याल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई। मामले को साइबर क्राइम सेल को भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed