फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chawki Incharge Suspended over allegations

चौकी इंचार्ज पर महिला को पीटने का आरोप, सस्पेंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Chawki Incharge Suspended over allegations
रुद्रपुर। कोविड कर्फ्यू में पुलिस लोगों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश कर रही है। वहीं, आवास विकास चौकी इंचार्ज पर एक महिला को पीटने का आरोप लगा है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता का आरोप है कि कोविड कर्फ्यू में दुकान खोलने पर चौकी इंचार्ज ने मारपीट की लेकिन उसने दुकान खोली ही नहीं थी। मामले में प्रथम दृष्टया जांच में चौकी प्रभारी को दोषी पाते हुए एसएसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह जगतपुरा निवासी एक महिला का आरोप है कि उसके बेटे की अटरिया रोड पर चिकन की दुकान है। शनिवार की किसी व्यक्ति ने आवास विकास चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह को कॉल कर गलत सूचना दी कि कोविड कर्फ्यू में चिकन की दुकान खुली है। चौकी इंचार्ज दुकान पर गए तो दुकान बंद थी। इसके बाद चौकी इंचार्ज उसके घर में पहुंचे और उनके बेटे को पीटना शुरू कर दिया। वह बीचबचाव करने आई तो चौकी इंचार्ज ने उसे भी नहीं बख्शा और डंडे से पीट दिया। चौकी इंचार्ज की ओर से मारपीट की घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। यह वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा, जिसमें लोग पुलिस कर्मी पर कई सवाल उठा रहे हैं। इसी मामले को लेकर रविवार को विधायक राजकुमार ठुकराल महिला के साथ सीओ अमित कुमार से मिले। इधर, देर शाम को एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में आरोप सही पाए जाने पर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed